Rishabh Pant, Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings: लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के ऊपर एक, दो लाख का नहीं बल्कि कुल 12 लाख रुपए का जुर्माना लगा है. आईपीएल के जारी सीजन का 59वां मुकाबला बीते कल (15 मई 2026) चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (CSK vs LSG) के बीच लखनऊ में खेला गया. जहां लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 20 गेंद शेष रहते सात विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. मैच के दौरान विपक्षी टीम के खिलाफ एलएसजी को जीत तो जरूर मिली. मगर स्लो ओवर रेट की वजह से पंत के ऊपर जुर्माना लग गया. जारी सीजन में पंत एंड कंपनी की यह पहली गलती है. इसलिए आइपीएल नियमों के तहत उन पर केवल आर्थिक जुर्माना ही लगाया गया है.
ओवर-रेट से जुड़े आर्टिकल 2.22 के नियमानुसार सभी टीमों को तय समयानुसार अपने कोटे के ओवर पूरे करने होते हैं. अगर टीम तय समयानुसार अपने कोटे के ओवर पूरा नहीं कर पाती है तो आईपीएल गवर्निंग काउंसिल दोषी टीम के कप्तान के ऊपर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाती है. यही पिछले मुकाबले में हुआ. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपने कोटे के ओवर तय समय में नहीं पूरा कर पाई थी. जिसकी वजह से आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने एलएसजी के कैप्टन पंत के ऊपर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है.
दोबारा हुई गलती तो 24 लाख का भरना पड़ेगा जुर्माना
यहीं नहीं आईपीएल के नियमानुसार अगर अगले मुकाबलों में भी लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से यही गलती दोहराई जाती है तो पंत की मुसीबतें काफी बढ़ जाएगी. क्योंकि अगली दफा उनके ऊपर 12 लाख रुपए का नहीं बल्कि 24 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा. इसके अलावा प्लेइंग इलेवन के अन्य खिलाड़ियों पर भी मैच फीस का 25% या छह लाख रुपए जो कम होगा वो लगाया जाएगा.
यह भी पढ़ें- KKR vs GT: गुजरात के प्लेऑफ का गणित न बिगाड़ दे केकेआर, रहाणे एंड कंपनी के पास खोने के लिए कुछ नहीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं