विज्ञापन

मैदान पर उतरते ही हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, T20I में 200 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं

भारत की हरमनप्रीत कौर टी-20 इंटरनेशनल में 200 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था.

मैदान पर उतरते ही हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, T20I में 200 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं
हरमप्रीत कौर ने रचा इतिहास

Harmanpreet Kaur record in T20I:  भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच के दौरान महिला और पुरुष इंटरनेशनलक्रिकेट में 200 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं.  हरमनप्रीत ने मार्च 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे प्रारूप में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था और उसी साल जून में इंग्लैंड के खिलाफ टॉनटन में अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था.  मैच शुरू होने से पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार और उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने हरमनप्रीत को एक खास जर्सी और कैप दी जिन पर ‘200' लिखा हुआ था. बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में हरमन 24 रन बनाकर आउट हुईं. 

टॉस के समय हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘सच कहूं तो यह एक शानदार सफर रहा है. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतनी दूर तक आ पाऊंगी, लेकिन मुझे लगता है कि भगवान की मुझ पर कृपा रही है और मैं उनकी, अपने परिवार, दोस्तों, बीसीसीआई और अपनी सभी टीम की साथियों की बहुत आभारी हूं. उन्होंने हमेशा मेरा बहुत साथ दिया है.''

प्रेमा रावत को पदार्पण कैप सौंपने के बाद उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अपना 200वां मैच खेलते हुए मैं ज्यादा नर्वस हूं, जबकि वह बहुत शांत दिख रही है और उम्मीद है कि वह खेल का आनंद लेंगी. ''

सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली महिला क्रिकेटरों की सूची में हरमनप्रीत सबसे आगे हैं जिसमें न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (184 मैच), डैनी वाट-हॉज (183), ऑस्ट्रेलिया की एलिस पैरी (177) और मंधाना (169) भी शामिल हैं. 

पुरुष खिलाड़ियों में, आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग 163 मैचों के साथ सूची में सबसे आगे हैं। उनके बाद भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (159), आयरलैंड के जॉर्ज डॉकरेल (157), इंग्लैंड के जोस बटलर (155) और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी (152) का नंबर आता है.

ये भी पढ़ें- 29 गेंद पर 94 रन जड़ मचाई खलबली ! अगर वैभव सूर्यवंशी का सामना मैल्कम मार्शल और एंडी रॉबर्ट्स जैसे खूंखार गेंदबाज से होता तो क्या होता?

ये भी पढ़ें- हार्दिक चूके, बुमराह की वापसी, कोहली को शर्त के साथ मौका, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान

लेखक के बारे में
img
प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया
News agency
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Harmanjot Singh, India Women, South Africa Women, ICC Women's T20 World Cup 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com