Hardik Pandya Dropped Easy Catch: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा मुकाबला आज (20 फरवरी 2025) भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई में खेला जा रहा है. जहां टीम इंडिया ने अपनी दमदार गेंदबाजी से विपक्षी टीम पर पूरी तरह से शिंकजा कस लिया है. यह शिकंजा और भी मजबूत हो सकता था. मगर कैप्टन रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या ने दो आसान कैच टपका दिए. जिससे विपक्षी टीम एक सम्मानजनक स्कोर की तरफ बढ़ती हुई नजर आ रही है.
हार्दिक पंड्या ने छोड़ा तौहीद हृदयोय का आसान कैच
मैच के दौरान फैंस तब निराश हो गए जब हार्दिक पंड्या ने विपक्षी टीम के खिलाड़ी तौहीद हृदयोय का एक आसान सा कैच टपका दिया. यह दिल तोड़ देने वाला पल भारतीय गेंदबाजी के दौरान 20वें ओवर में देखने को मिला. टीम के लिए कुलदीप यादव गेंदबाजी कर रहे थे. उनके इस ओवर की पांचवीं गेंद को हृदयोय ने मिड ऑफ के ऊपर से खेलने का प्रयास किया. मगर गेंद को ठीक तरीके से ऊंचाई हासिल नहीं हो पाई.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
— kuchbhi@1234567 (@kuchbhi12341416) February 20, 2025
नतीजा ये रहा कि गेंद मिड ऑफ पर तैनात हार्दिक पंड्या की तरफ उछल गई. भारतीय ऑलराउंडर के पास इस कैच को लपकने का सुनहरा मौका था. मगर वह गेंद को पकड़ नहीं पाए. जिसके साथ ही फैंस का दिल भी टूट गया.
बांग्लादेश ने महज 35 रन पर गंवा दिए थे पांच विकेट
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेशी टीम ने अपने शुरूआती पांच विकेट 8.3 ओवरों में महज 35 रन पर ही गंवा दिए थे. मगर उसके बाद मैदान में उतरे तौहीद हृदयोय और जाकेर अली ने सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को संकट की स्थिति से उबार लिया है. मौजूदा समय में हृदयोय 92 गेंद में 70, जबकि जाकेर अली 106 गेंद में 60 रन बनाकर मैदान में जमे हुए हैं. टीम का स्कोर 40 ओवरों की समाप्ति के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 165 रन है.
यह भी पढ़ें- वाह! रवींद्र जडेजा ने तो कमाल कर दिया, सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी के ऐतिहासिक क्लब में ली एंट्री
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं