विज्ञापन

हार्दिक पंड्या और मुंबई इंडियंस के बीच दरार? पहले प्लेइंग XI से हटे, अब टीम से बना रहे हैं दूरी!

हार्दिक पंड्या के लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि वह टीम के साथ आरसीबी के खिलाफ मैच के लिए रायपुर का दौरा नहीं कर रहे हैं. जिसके बाद बाद सुगबुगाहट का दौर शुरू हो चुका है. लोग कयास लगा रहे हैं कि उन्हें टीम से केवल ब्रेक दिया गया है या बात कुछ और है.

हार्दिक पंड्या और मुंबई इंडियंस के बीच दरार? पहले प्लेइंग XI से हटे, अब टीम से बना रहे हैं दूरी!
Hardik Pandya

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 54वें मुकाबले में रविवार (10 मई) को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यू रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. अहम मुकाबले से पहले एमआई के कैप्टन हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि वह टीम के साथ रायपुर का दौरा नहीं कर रहे हैं. जिसके बाद सुगबुगाहट का दौर शुरू हो चुका है. लोग कयास लगा रहे हैं कि उन्हें टीम से केवल ब्रेक दिया गया है या बात कुछ और है.

पंड्या की कप्तानी में कुछ खास नहीं कर पाई है एमआई

हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस की टीम ने 15 दिसंबर साल 2023 में दोबारा अपने साथ जोड़ा था. उस दौरान फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा को कप्तानी पद से हटाते हुए साल 2024 के लिए कमान सौंपी थी. जिसके बाद काफी उथल पुथल भी देखने को मिली थी. फ्रेंचाइजी को उम्मीद थी कि टीम पंड्या के नेतृत्व में गुजरात वाला कारनामा करेगी. मगर ऐसा न हो सका. 2024 में टीम ने अंकतालिका में 10वें स्थान पर रहते हुए अपने सफर का अंत किया था. 

2024 की निराशा को पीछे छोड़ते हुए टीम ने 2025 में हौसला दिखाया तो मगर इस साल भी खिताब से दूर ही रही. पिछले साल टीम को अपने 14 मुकाबलों में से आठ में जीत मिली थी. जिसके बलबूते वह प्लेऑफ तक पहुंचने में कामयाब रही. टीम ने अपने सफर का अंत चौथे स्थान पर रहते हुए किया था. 

जारी सीजन में भी टीम के है खस्ता हालात 

आईपीएल के 19वें सीजन में भी एमआई ने अपने सफर का आगाज पंड्या की अगुवाई में ही किया. मगर यहां भी टीम का प्रदर्शन लगातार खराब ही रहा. जिसके बाद एलएसजी के खिलाफ मैच से पूर्व टीम ने बड़ा कदम उठाया. अगले मैच से उन्हें आराम दिया गया और कप्तानी की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव ने संभाली. यहां टीम का प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा. एलएसजी के खिलाफ टीम 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आठ गेंद शेष रहते छह विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. 

पुरानी फॉर्म के लिए जुझ रहे हैं पंड्या 

जारी सीजन में पंड्या का प्रदर्शन अबतक कुछ खास नहीं रहा है. टीम के लिए उन्होंने खबर लिखे जाने तक कुल आठ मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से आठ पारियों में 147 रन ही निकले हैं. वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्हें महज चार सफलता हाथ लगी है, जो उनकी मौजूदा कद के हिसाब से सही नहीं कहा जा सकता है. 

यह भी पढ़ें- LSG vs RCB: आज एलएसजी का मुकाबला आरसीबी के साथ, जानें इकाना में कैसा है दोनों टीमों का प्रदर्शन

लेखक के बारे में
img
राकेश कुमार सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Indians, Hardik Himanshu Pandya, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com