भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) के पिता का निधन 16 जनवरी को दिल का दौरा पड़ने से हुआ. दोनों खिलाड़ी को सफल क्रिकेटर बनानें में उनके पिता का हाथ रहा था. शुरूआती समय में हार्दिक का परिवार काफी गरीब था, आर्थिक संकट में रहने के बाद भी पंड्या के पिता ने दोनों भाईयों को इंटरनेशनल क्रिकेटर बनाया. हार्दिक ने अपने पिता के गुजर जाने के बाद सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट कर अपने पिता को याद किया है. हार्दिक ने अपने पोस्ट में पिता को अपना हिरो बताया है. बता दें कि 16 जनवरी के सुबह हार्दिक के पिता को दिल का दौरा पड़ा जिससे उनका निधन हो गया. उस समय क्रुणाल मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलने के लिए बड़ौदा टीम के साथ थे. जब यह खबर आई तो वो तुरंत ही अपने घर लौट गए.
AUS vs IND: शार्दुल और वॉशिंगटन सुंदर की पारी देखकर कोहली हुए गदगद, बोले- मान गए ठाकुर..'
हार्दिक पंड्या ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे डैडीऔर मेरे हीरो, आपको खोना मेरे जीवन के सबसे कठिन चीजों में से एक है ,लेकिन आपने हमारे साथइतनी यादें छोड़ दी हैं कि हम केवल आपको मुस्कुराने की कल्पना कर सकते हैं, आपके बेटे जहां आज खड़े हैं, वे आपकी वजह से हैं, आपकी मेहनत, आपका आत्म विश्वास और आप हमेशा खुश थे. आपके बिना यह घर अब कम मनोरंजक होगा. हम आपसे प्यार करते हैं और हमेशा करेंगे आपका नाम हमेशा शीर्ष पर रहेगा, लेकिन मुझे एक बात पता है, आप हमें उसी तरह से ऊपर से देख रहे हैं, जिस तरह से आपने यहां हमारे लिएकिया था.'
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
कुछ ऐसे पुडेचेरी के लगभग 42 साल के तेज गेंदबाज ने मुंबई की मजबूत बल्लेबाजी की हवा निकाल दी, VIDEO
हार्दिक ने अपने पोस्ट में आगे लिथा, 'आपको हम पर गर्व था लेकिन डैडी हम सभी को इस बात पर गर्व है कि आपने अपना जीवन जिया, जैसा कि मैंने कल आपसे कहा अब मेरे राजा शांति से आराम करो मैं आपको अपने जीवन के हर दिन याद करूंगा, लव यू डैडी'
बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी सीरीज में हार्दिक एक बार फिर भारतीय टीम का हिस्सा होंगे. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए अभी से भी प्रैक्टिस करनी शुरू कर दी थी. कुछ दिन पहले हार्दिक ने सोशल मीडिया पर प्रैक्टिस सेशन और अपने वर्कआउट की कुछ तस्वीरें भी साझा की थी. हार्दिक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं थे. हालांकि वनडे और टी-20 सीरीज में हार्दिक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले थे
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं