भारत के पूर्व कोच और दिग्गजों में से एक रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ा बयान दिया है. शास्त्री ने कहा है कि हार्दिक अगले साल भारत में खेले जाने वाले विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं. पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि भविष्य में खिलाड़ी किसी एक पर दूसरे फोरमैट को तरजीह दे सकते हैं. शास्त्री का यह बयान ऐसे समय आया है, जब पिछले दिनों इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के 31 साल की उम्र में वनडे को अलविदा कहने पर दुनिया भर अभी भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं रुक-रुक कर सामने आ रही हैं. बेन स्टोक्स की आलोचना और संन्यास ने पूर्व दिग्गजों के बीच खिलाड़ियों पर अति व्यस्त कार्यक्रम से पड़ रहे बोझे को लेकर चर्चा छेड़ दी है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की नजर श्रीलंका के सफाए पर, यह हो सकती है "सपनों की टीम", दोनों देशों की संभावित XI
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शास्त्री ने इस विषय पर एक अग्रणी पत्रिका से बातचीत में कहा कि भविष्य में पांड्या अपना पूरा ध्यान टी20 क्रिकेट पर लगा सकते हैं. और सिर्फ पांड्या ही नहीं, बल्कि भविष्य में कई खिलाड़ी किसी एक फोरमैट पर दूसरे को तरजीह दे सकते हैं. और इसका उन्हें पूरी तरह से अधिकार भी है. इन दिनों फिर से कमेंट्री में लौटे शास्त्री ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट हमेशा बना रहेगा क्योंकि यह खेल को एक अहमियत प्रदान करता है. लेकिन अब आपके पास पहले से ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने फोरमैट चुनना शुरू कर दिया है.
उन्होंने कहा कि अब आप हार्दिक पांड्या का ही उदाहरण ले लें. वह टी20 क्रिकेट खेलना चाहते हैं. हार्दिक इस बाबत पूरी तरह से स्पष्ट हैं कि मैं कुछ और नहीं खेलना चाहता. रवि ने कहा कि वह फिफ्टी-फिफ्टी क्रिकेट इसलिए खेलेगा क्योंकि इसका आयोजन अगले साल भारत में हो रहा है. टूर्नामेंट के बाद आप वह भी पसंदीदा फोरमैट की राह पकड़ सकता है. आप भी हार्दिक को ठीक उसी भूमिका में देखोगे, जो बाकी खिलाड़ियों के साथ हो रहा है. य दूसरे फोरमैट चुनना शुरू कर देंगे और अगर वे ऐसा करेंगे, तो वे इस बात में पूरी तरह से सही हैं. उन्हें ऐसा करने का पूरा अधिकार है.
शास्त्री ने यह भी कहा कि इस तथ्य की अब अनदेखी नहीं की जा सकती है कि भविष्य में फ्रेंचाइजी क्रिकेट का ही विश्व में दबदबा होने जा रहा है. आपको क्रिकेट के आकार, संतुलन और खासकर द्विपक्षीय सीरीज को देखना होगा. आपको क्रिकेटरों को वैश्विक लीगों में खेलने से नहीं रोक सकते. जब तक दुनिया भर के तमाम देश मिलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कटौती नहीं करते, तो ऐसे में क्रिकेटरों का कुछ फोरमैटों को छोड़ना जारी रहेगा.
यह भी पढ़ें:
* चोटिल रवींद्र जडेजा शुरुआती दोनों मैचों से हुए बाहर, इस शख्स को बनाया बीसीसीआई ने उपकप्तान;
* मैं हो रही अपनी आलोचना को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं, मैच से पहले कप्तान Shikhar Dhawan ने कहा;
क्रिकेट से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं