आईपीएल 2027 में भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या किस टीम की तरफ से शिरकत करेंगे? यह बड़ा सवाल है. कई टीमों ने 33 वर्षीय ऑलराउंडर को अपने बेड़े में शामिल करने की इच्छा जताई है. मगर अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वह किस टीम की तरफ से शिरकत करेंगे. पंड्या ने एक खिलाड़ी के साथ-साथ कप्तान के तौर पर भी प्रतिष्ठित लीग में खुद को साबित किया है. यही वजह है की सभी टीमों की नजर उन्हें अपने बेड़े में शामिल करने पर लगी हुई है.
हार्दिक पंड्या की ऑल टाइम आईपीएल प्लेइंग इलेवन
क्रिकेट प्रेमियों का हमेशा से सवाल रहा है कि पंड्या की ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन क्या है. अगर आपका भी यही सवाल है तो उसका जवाब हम लेकर आए हैं. भारतीय ऑलराउंडर ने मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले के साथ बातचीत के दौरान अपनी ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया था. जिसमें उन्होंने ओपनर के तौर पर क्रिस गेल के साथ रोहित शर्मा का चुनाव किया था.
वहीं मध्यक्रम के बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और सुरेश रैना को शामिल किया है. कप्तान और कीपर के तौर पर उन्होंने एमएस धोनी पर भरोसा जताया है. टीम में उन्होंने तीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों को शामिल किया है. जिसमें उनके साथ-साथ सुनील नरेन और राशिद खान का नाम शामिल है. तेज गेंदबाज के तौर पर उन्होंने जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा पर भरोसा जताया है.
पंड्या की तरफ से चुनी गई ऑल टाइम आईपीएल प्लेइंग इलेवन
क्रिस गेल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, सुरेश रैना, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, सुनील नरेन, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा.
यह भी पढ़ें- 5-0 से सीरीज जीतना चाहते हैं तिलक वर्मा, गंभीर के मैसेज का किया खुलासा, बताया चौथे मैच में कितना बन सकता है रन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं