Viral Video: यूके के एक ब्रिटिश कपल हेलेन और मिक ने भारत के प्रति अपने अनोखे लगाव की मिसाल पेश की है. चेन्नई से खरीदा गया बजाज ऑटो रिक्शा, जिसे उन्होंने 'टिम्मी' नाम दिया है, अब भारत में 4,218 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद लंदन पहुंच चुका है. कपल ने इस लाल ऑटो से राजस्थान, आगरा और श्रीलंका तक यात्रा की और इससे इतने प्रभावित हुए कि इसे समुद्र के रास्ते शिप करवाकर अपने साथ यूके ले गए. छह महीने की शिपिंग के बाद आखिरकार 'टिम्मी' लंदन पहुंच गया है, जहां अब इसके सफर का दूसरा सीजन शुरू होने वाला है.
ऑटो रिक्शा का नाम रखा Timmy
कपल का नाम Helen और Mick है. दोनों ने चेन्नई में एक लाल कलर का ऑटो रिक्शा खरीदा. जिसका उन्होंने Timmy नाम दिया. ऑटो पर कार्टून वाली आंखें और स्माइल बनी है. इसका नंबर प्लेट है TN 03 AA 4342, जोकि तमिलनाडु के चेन्नई का रिजस्टर्ड है. भारत में अपने सफर के दौरान कपल ने इंस्टाग्राम पर अपने प्यार टुक-टुक (ऑटो का ही) का timmy_the_tin_can यूजरआई डी से एक अकाउंट बना दिया.
इंस्टाग्राम पर 9 हजार से अधिक फॉलोवर्स
अकाउंट पर 9 हजार से अधिक फॉलोवर्स हैं और कुल 92 पोस्ट की गई है. इंस्टाग्राम अकाउंट पर कपल ने ऑटो से भारत में सफर से जुड़े वीडियो पोस्ट किया है. कपल ने इस ऑटो से उत्तर भारत से लेकर श्रीलंका तक के रूट तक सफर किया है. वे राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दक्षिण भारत के अलग-अलग हिस्सों में इसी ऑटो से गए. कपल ऑटो चलाकर गोवा बीच तक भी पहुंच गए.
भारत में कुल 4,218 KM का किया सफर
वहीं, इसी ऑटो से वे आगरा का ताजमहल देखने भी पहुंचे. कुल मिलाकर कपल ने अपने प्यारे Timmy (ऑटो) से भारत में 4,218 km की दूरी तय की. इस दौरान उन्हें अपने Timmy से काफी लगाव हो गया. जब वे वापस भारत से जाने लगे तो इस ऑटो को छोड़कर जाना उनके लिए मुश्किल हो गया.
यह भी पढ़ें | भारतीय शादी में बिना बुलाए घुसी स्पेनिश महिला, लोगों का रवैया देख बोली- मैं दुनिया को बताऊंगी
ऐसे में कपल ने भारत में खरीदे ऑटो को लेकर अपने साथ ले जाने का फैसला किया है. इसके बाद उसे कपल ने समुद्र के रास्ते भारत से UK भेज दिया और वे चले गए. 6 महीने की शिपिंग के बाद 23 अक्टूबर 2026 को Timmy London Gateway Port पर पहुंचा. उसका वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें कपल लकड़ी के क्रेट में से उसे निकालता है. एक अन्य पोस्ट में बताया कि सीज़न 1 समाप्त हो गया. इस वीडियो को बनाते समय बहुत भावुकता हुई. 75 दिन में 4,218 किमी... एक छोटा सा लाल टुक-टुक और ऐसी यादें, जिन्हें हम जीवन में कभी नहीं भूलेंगे. आपने हमारी ज़िंदगी पूरी तरह बदल दी. अब सीजन 2- UK जल्द आ रहा है.
यह भी पढ़ें | दुनिया भर में कश्मीर मुद्दा उठाकर हमारी हिफाजत कर रहा पाकिस्तान, फारूक अब्दुल्ला के विवादित बोल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं