- कहा-मुझे लगता है अब भारत के लिए नहीं खेल पाएंगे धोनी
- आईपीएल में धोनी के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई
- बीसीसीआई के सालाना कांट्रेक्ट से बाहर रखे गए हैं धोनी
MS Dhoni: ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) को लगता है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अगर चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन कर भी लें तब भी उनके फिर से भारत के लिये खेलने की संभावना नहीं है. टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हरभजन ने पूर्व भारतीय कप्तान के भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों (Annual Player Contracts)की सूची से बाहर किये जाने की खबर पर यह रिएक्शन दिया. गौरतलब है कि पिछले सत्र में धोनी अनुबंधित सूची की 'ए' कैटेगरी में थे.
बीसीसीआई ने धोनी को अनुबंध से बाहर रखने पर दी यह सफाई
यह पूछने पर कि क्या धोनी वर्ल्ड टी20 में खेलेंगे क्योंकि उन्होंने अभ्यास शुरू कर दिया है, हरभजन (Harbhajan Singh) ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि वह (धोनी) फिर भारत के लिए खेलेंगे क्योंकि उन्होंने फैसला कर लिया था कि वह (2019) वर्ल्डकप तक ही खेलेंगे. वह आईपीएल की तैयारी कर रहे होंगे.' हरभजन से जब पूछा गया कि धोनी के पास आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन के बाद भारत की वर्ल्ड टी20 टीम में जगह बनाने का मौका होगा तो उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि धोनी का आईपीएल में प्रदर्शन शानदार रहेगा, लेकिन मुझे नहीं लगता कि अगर वह आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो भी वह भारत के लिये खेल पाएंगे.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
भज्जी ने कहा, ‘अगर ऋषभ पंत आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करता है तो? क्या आप पंत को अंतिम एकादश से हटा दोगे.'गौरतलब है कि हरभजन ने धोनी के नेतृत्व में कई इंटरनेशनल मैच खेले हैं. भज्जी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच मार्च 2016 में टी20 के रूप में खेला था.
वीडियो: 15 साल की लड़की ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं