- नहीं रहे ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न
- शेन वॉर्न के निधन से हरभजन सिंह ने भी किया रिएक्ट
- वॉर्न ने 1000 से ज्यादा विकेट लिए हैं
स्पिन गेंदबाजी को नयी परिभाषा देने वाले आस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne) का थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उनके प्रबंधन की ओर से जारी बयान के हवाले से मीडिया रपटों में यह जानकारी दी गई, वह 52 वर्ष के थे.‘फॉक्स स्पोर्ट्स डॉट कॉम डॉट एयू ' के अनुसार वॉर्न के प्रबंधन ने एक संक्षिप्त बयान जारी किया है कि वॉर्न का थाईलैंड में निधन हो गया और इसका कारण दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है. वॉ़र्न के निधन के बाद फैन्स और पूर्व क्रिकेटर , क्रिकेटर इस खबर पर रिएक्ट कर रहे हैं. भारतीय पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने भी इसपर रिएक्ट किया और अपने हीरो के न रहने से काफी दुखी है. हरभजन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'नो विश्वास नहीं कर सकता शेन वार्न, मेरे हीरो को इस पर विश्वास नहीं करना चाहता, पूरी तरह से बिखर गया हूं.'
दिग्गज स्पिनर शेन वार्न नहीं रहे, रोहित शर्मा बोले- अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है.'
Nooooooooooooooo can't believe you are no more @ShaneWarne RIP my HERO .. don't wanna believe this .. totally shattered
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) March 4, 2022
दुनिया के महान स्पिनर शेन वॉ़र्न (Shane Warne) इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शुमार वॉर्न ने 1992 में आस्ट्रेलिया के लिये पदार्पण करके 145 टेस्ट खेले और 708 विकेट लिये. वहीं 194 वनडे में 293 विकेट चटकाये, आईपीएल के पहले सत्र में 2008 में राजस्थान रॉयल्स ने उनकी कप्तानी में खिताब जीता था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
महान स्पिनर शेन वॉर्न का निधन, सहवाग, शोएब अख्तर को नहीं हो रहा यकीन
वह श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ( 800 विकेट ) के बाद सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज थे, क्रिकेट आस्ट्रेलिया और श्रीलंका क्रिकेट ने 2007 में दोनों दिग्गजों के सम्मान में दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज का नाम वॉर्न मुरलीधरन ट्रॉफी रखा. भारत के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पहला टेस्ट खेलने वाले वॉर्न को 1992 से 2007 के बीच उनकी अतुल्य उपलब्धियों के लिये विजडन ने शताब्दी के पांच क्रिकेटरों में चुना. (भाषा के साथ )
विराट कोहली पूरी करेंगे मैचों की 'सेंचुरी', 100 मैच खेलने वाले 12वें भारतीय बनेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं