विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2020

Valentine's Day: कुछ ऐसे शिखर धवन ने वैलेंटाइन डे पर शादीशुदा जोड़ों को दिया संदेश

वास्तव में शिखर धवन ने वैलेंटाइड-डे (Valentine's Day) के मौके पर किसी बॉलीवुड स्टाइल में यह तस्वीर पोस्ट की है. पहली नजर में देखने पर एक बार को यकीन नहीं होता कि कोई क्रिकेटर ऐसी तस्वीर भी डाल सकता है, लेकिन...

Also Read in
Valentine's Day: कुछ ऐसे शिखर धवन ने वैलेंटाइन डे पर शादीशुदा जोड़ों को दिया संदेश
Happy Valentine's Day Messages: शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा
  • गब्बर का नया अंदाज देखिए !
  • मैदान ही नहीं, बाहर भी हीरो!
  • वेलेंटाइन-डे पर शिखर वाला लव !
नई दिल्ली:

अब यह तो आप जानते ही हैं कि टीम इंडिया के गब्बर सिंह यानी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) इन दिनों चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन वैलेंटाइन-डे (Happy Valentine's Day) के मौके पर उन्होंने मैदान के बाहर गजब का स्ट्रोक लगाया है! चोट के कारण शिखर धवन (Shikhar Dhawan) न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे. और जब कुछ ऐसा किस खिलाड़ी के साथ होता है, तो उसे अपने परिवार के साथ समय गुजारने का अच्छा समय भी मिल जाता है. और शिखर धवन (Shikhar Dhawan) भी कुछ ऐसा ही कर रहे हैं. और शुक्रवार को वैलेंटाइन-डे (Valentine's Day) के मौके पर उन्होंने अपनी पत्नी आयशा के साथ अच्छा समय तो गुजारा ही. साथ ही, उन्होंने पत्नी के साथ इंस्टग्राम पर बहुत ही खूबसूरत तस्वीर भी पोस्ट की.

यह भी पढ़ें:  स्मृति मंधाना आईसीसी टी20 रैंकिंग में धीरे-धीरे नंबर एक पायदान की ओर

वास्तव में शिखर धवन ने किसी बॉलीवुड स्टाइल में यह तस्वीर पोस्ट की है. पहली नजर में देखने पर एक बार को यकीन नहीं होता कि कोई क्रिकेटर ऐसी तस्वीर भी डाल सकता है, लेकिन ये बदला हुआ दौर है और कप्तान विराट कोहली भी साथियों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं! ऐसे में धवन का पत्नी के प्रति प्यार दर्शाना एक बहुत ही शानदार और प्रेरणादायक बात है. 

Valentine's Day with my one and only @aesha.dhawan5

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) on

यह भी पढ़ें: स्‍प‍िनर रव‍ि ब‍िश्‍नोई बोले, 'पूरे टूर्नामेंट में अच्‍छा क‍िया लेक‍िन आख‍िरी पड़ाव पार नहीं कर सके'

'शिखर धवन ने लिखा कि वेलेंटाइन डे के दिन अपनी पत्नी आयशा धवन के साथ'. वाह गब्बर भाई वाह! मान गए ! आपने तो वेलेंटाइन-डे के मौके पर प्यार के इजहार में बॉलीवुड सितारों को भी पीछे छोड़ दिया. आप मैदान पर नहीं, बल्कि मैदान के बाहर भी लाखों युवाओं के हीरो हैं. उम्मीद है कि आपका यह अंदाज शादीशुदा जोड़ों को नई प्रेरणा और संदेश देगा. 

VIDEO: पिंक बॉल बनने की पूरी कहानी, स्पेशल स्टोरी.  

कारण यह है कि वेलेंटाइन-डे पर युवा प्रेमी जोड़े तो तरह-तरह से अपने प्यार का इजहार करते हैं, लेकिन शादीशुदा जोड़े तुलनात्मक रूप से कम ही इस अंदाज में सामने आते हैं. खासतौर पर ऐसे कपल जो क्रिकेट या खेल जगत से हैं 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shikhar Dhawan, India, New Zealand Vs India 2020, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com