विज्ञापन

GG vs DC, WPL 2026 Eliminator Highlights: गुजरात को 7 विकेट से हराकर दिल्ली ने फाइनल में जगह बनाकर रचा इतिहास

Gujarat Giants vs Delhi Capitals, WPL 2026 Eliminator Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को गुजरात जायंट्स के खिलाफ बीसीए स्टेडियम में खेले गए नॉकआउट मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए रिकॉर्ड चौथी बार विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में प्रवेश किया.

GG vs DC, WPL 2026 Eliminator Highlights: गुजरात को 7 विकेट से हराकर दिल्ली ने फाइनल में जगह बनाकर रचा इतिहास
Gujarat Giants vs Delhi Capitals, WPL 2026 Eliminator Highlights:

Gujarat Giants vs Delhi Capitals, WPL 2026 Eliminator Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को गुजरात जायंट्स के खिलाफ बीसीए स्टेडियम में खेले गए नॉकआउट मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए रिकॉर्ड चौथी बार विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में प्रवेश किया. दिल्ली कैपिटल्स ने एलिमिनेटर मुकाबले में 169 रन का पीछा करते हुए डब्ल्यूपीएल प्लेऑफ में सबसे बड़ा टारगेट चेज किया है. दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले तीनों सीजन में फाइनल में जगह बनाई, लेकिन खिताब अपने नाम नहीं कर सकी. रोचक बात ये है कि पिछले तीनों सीजन में एलिमिनेटर जीतने वाली टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की है। ऐसे में कैपिटल्स के पास इस बार 'गोल्डन चांस' है. (स्कोरकार्ड)

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स की टीम ने 7 विकेट खोकर 168 रन बनाए. इस टीम के लिए बेथ मूनी ने 51 गेंदों में 6 चौकों के साथ नाबाद 62 रन बनाए, जबकि जॉर्जिया वेयरहैम ने 35 रन की पारी खेली. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से चिनले हेनरी ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए. नंदिनी शर्मा ने 2 विकेट निकाले. एक विकेट मिन्नु मणि के हाथ लगा.

इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 15.4 ओवरों में जीत दर्ज कर ली. लिजेल ली ने 24 गेंदों में 9 बाउंड्री के साथ 43 रन बनाए, जबकि कप्तान जेमिमा रोड्रिगेज ने 41 रन की पारी खेली. इनके अलावा, शेफाली वर्मा ने 31 रन, जबकि लौरा वोल्वार्ड्ट ने नाबाद 32 रन की पारी खेली.

दिल्ली कैपिटल्स की पारी में शीर्ष-4 खिलाड़ियों ने 30 रन के आंकड़े को छुआ. ऐसा पहली बार है जब टॉप-4 बल्लेबाजों ने डब्ल्यूपीएल की एक ही पारी में 30 से ज्यादा रन बनाए. विपक्षी खेमे से जॉर्जिया वेयरहैम ने 2 विकेट निकाले. एक विकेट राजेश्वरी गायकवाड़ ने हासिल किया.

उल्लेखनीय है कि विमेंस प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. डब्ल्यूपीएल 2024 में इस टीम ने एक बार फिर से फाइनल में जगह बनाई, लेकिन इस बार आरसीबी ने बाजी मार ली. साल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस के हाथों एक बार फिर खिताबी मैच गंवाना पड़ा था. अब दिल्ली कैपिटल्स खिताबी सूखे को समाप्त करना चाहेगी.

Here are the Highlights of Gujarat Giants vs Delhi Capitals WPL 2026 Eliminator


NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com