विज्ञापन

थलापति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में तृषा कृष्णन ने कॉपी किया ऐश्वर्या राय का 26 साल पुराना लुक! इंटरनेट पर वायरल हो रही ये तस्वीरें

Trisha Krishnan Recreates Aishwarya Rai Look: तृषा कृष्णन ने थलापति विजय के सीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह में जो साड़ी पहनी उसका कम्पैरिजन ऐश्वर्या राय से हो रहा है. क्या आपने देखी ये वायरल तस्वीर.

थलापति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में तृषा कृष्णन ने कॉपी किया ऐश्वर्या राय का 26 साल पुराना लुक! इंटरनेट पर वायरल हो रही ये तस्वीरें
Trisha Krishnan Copy Aishwarya Rai 26 Year Old Look: तृषा कृष्णन के लुक का ऐश्वर्या राय से हो रहा कम्पेरिजन
Social Media
नई दिल्ली:

Trisha Krishnan Recreates Aishwarya Rai 26 Year Old Look: 10 मई 2026 को तमिलनाडु में चंद्रशेखर जोसेफ विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस मौके पर तृषा कृष्णन ने अट्रैक्टिव आइस ब्लू सिल्क साड़ी पहनकर सबका ध्यान खींच लिया. उनकी सिम्पल लेकिन बेहद खूबसूरत और ट्रेडिशनल स्टाइल ने फैंस और फैशन लवर्स को काफी पसंद किया. तृषा ने पोथिस ब्रांड की साड़ी को कस्टम ब्लाउज के साथ जोड़ा. साथ में जीआरटी ज्वेलर्स के डायमंड-रूबी गहने, गजरे वाली लो बन, काजल वाली आंखें और ड्यू मेकअप ने उनके लुक को कम्पलीट किया. समारोह में वह विजय की मां को गले लगाते हुए नजर आईं और बाद में फैंस की भीड़ के बीच वेन्यू से निकलती दिखीं.

इंटरनेट यूजर्स ने तुरंत इस लुक की कम्पैरिजन ऐश्वर्या राय के साल 2000 के एक लुक से कर दी. उस समय ऐश्वर्या ने एक्स पीएम अटल बिहारी वाजपेयी से मुलाकात के दौरान इसी तरह की हल्की नीली साड़ी पहनी थी, जिसमें गोल्डन थ्रेड एम्ब्रॉयडरी थी. उन्होंने गोल्ड ज्वेलरी, सेंटर पार्टेड बन, विंग्ड आइलाइनर और पिंक लिपस्टिक के साथ लुक को निखारा था.

यह भी पढ़ें: Trisha Krishnan: थलापति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भीड़ के बीच फंसी तृषा कृष्णन, मची अफरा-तफरी

ऐश्वर्या - तृषा सेम टू सेम

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दोनों एक्ट्रेसेज की तस्वीरें साइड बाय साइड शेयर कीं. एक यूजर ने उन्हें पोन्नियिन सेल्वन फिल्म में उनके किरदारों नंदिनी और कुंदवई का नाम देते हुए पोस्ट किया. कुछ ने ऐश्वर्या की 2000 वाली फिल्म कंधुकोंडैन कंधुकोंडैन का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया और कहा कि तृषा का लुक उसी से इंस्पायर्ड लगता है.

दोनों एक्ट्रेस का कनेक्शन

तृषा कृष्णन और ऐश्वर्या राय दोनों मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन-1 (2022) और पोन्नियिन सेल्वन-2 (2023) में साथ नजर आई थीं. कुछ यूजर्स ने गलती से यह भी कहा कि तृषा ने ऐश्वर्या की फिल्म इरुवर वाली साड़ी पहनी है, जबकि असल में वह 2000 की एक अलग इवेंट वाली तस्वीर थी. तृषा का यह लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोग इसे क्लासिक एलिगेंस का बेहतरीन एग्जाम्पल बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें: नौकरानी के रोल से किया डेब्यू, लोग बोले गलती कर रही हो लेकिन इसी गलती ने बदल दी जिंदगी, आज करोड़ों में है कमाई

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Trisha Krishnan, Trisha Krishnan Instagram, Trisha Krishnan Photo, Trisha Krishnan Affair, Trisha Krishnan Vijay
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com