विज्ञापन

GT vs SRH IPL 2026: गुजरात के सामने ढेर हुए सूरमा, फिर भी चिंतित नहीं पैट कमिंस, हार के बाद बताया कहां हुई चूक

GT vs SRH IPL 2026, Pat Cummins Statement: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदरबाद जीत के लिए मिले 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 86 पर ढेर हो गई. यह आईपीएल में उसका सबसे लो स्कोर है.

GT vs SRH IPL 2026: गुजरात के सामने ढेर हुए सूरमा, फिर भी चिंतित नहीं पैट कमिंस, हार के बाद बताया कहां हुई चूक
GT vs SRH IPL 2026, Pat Cummins Statement:

GT vs SRH IPL 2026, Pat Cummins Statement: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन...चार धुरंधर जो मौजूदा आईपीएल 2026 सीजन में 400 से अधिक रन बना चुके हैं, लेकिन मंगलवार को सभी सूरमा गुजरात के गेंदबाजों के सामने सरेंडर कर गए. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदरबाद जीत के लिए मिले 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 86 पर ढेर हो गई. यह आईपीएल में उसका सबसे लो स्कोर है. हैदराबाद को 82 रनों से हार मिली, जो रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार है. लेकिन फिर भी सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस चिंतित नहीं है. वहीं इस हार के बाद हैदराबाद के प्लेऑफ के चांस कम हुए हैं, लेकिन कप्तान को उम्मीद है कि टीम आसानी से नॉकआउट के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. 

गुजरात टाइटंस के खिलाफ 82 रनों से मिली हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा,"मुझे लगता है कि उन्होंने दूसरी पारी में बहुत अच्छी बॉलिंग की. जब हमने शुरू में उनके बल्लेबाजों को आउट किया तो मैं बहुत खुश था, लेकिन हां, विकेट काफी मुश्किल था. मुझे लगता है कि उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया, उनके बॉलर्स ने बहुत अच्छी बॉलिंग की. उन्हें थोड़ा क्रेडिट मिलना चाहिए. आप हमेशा इसे देखते हैं. एक बार जब आपने बैक ऑफ द लेंथ पर हिट किया तो यह काफी मुश्किल विकेट लग रहा था और उन्होंने हमें स्कोर करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं दिया."

अहमदाबाद में हैदराबाद की गेंदबाजी पर कमिंस ने कहा,"आप सीखते हैं. शायद हमारी बॉलिंग और बेहतर हो सकती थी. हम अपनी लेंथ थोड़ी और बेहतर कर सकते थे. लेकिन कुल मिलाकर, आप जानते हैं, मुझे लगा कि, यह T20 बॉलिंग जितनी अच्छी है जैसा कि आप उनसे देखने वाले हैं. हमारा बैटिंग ऑर्डर शानदार रहा है. इसलिए मुझे नहीं लगता कि हमें आज के मैच से बहुत अधिक सीख लेने की जरूरत है. मुझे लगता है कि हमारे टॉप चार में से सभी चार ने 400 से ज्यादा रन बनाए हैं. तो, लड़के बहुत अच्छा कर रहे हैं. T20 क्रिकेट में ऐसा होता है."

क्वालिफिकेशन को लेकर उन्होंने कहा,"मुझे लगता है कि शुरुआत में जल्दी आगे निकल जाना जरूरी है. मुझे लगता है कि हमने पिछले सात में से पांच या छह जीते हैं. इन आखिरी कुछ गेम्स से आपको थोड़ी राहत मिलती है. तो, हां, हमारे पास अभी भी क्वालिफ़ाई करने के लिए दो गेम बाकी हैं. हम वापस उन प्लान पर जाएंगे, जिनसे हमें पहले जीत मिली थी और इस हार को जल्द पीछे छोड़ देंगे."

यह भी पढ़ें: GT vs SRH IPL 2026: 'हम ऐसी टीम जो...', प्लेऑफ से पहले कप्तान शुभमन गिल ने दूसरी टीमों को दी वॉर्निंग

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Playoff Equation: गुजरात की जीत के बाद प्लेऑफ में पहुंचने के किस टीम के कितने चांस, RCB को हुआ नुकसान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com