GT vs SRH IPL 2026, Kagiso Rabada in Powerplay: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों से रौंदकर गुजरात टाइटंस ने ना सिर्फ दो अहम अंक हासिल किए बल्कि प्लेऑफ की तरफ एक कदम भी बढ़ाया. गुजरात के अब प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं 90 प्रतिशत से अधिक हैं. साई सुदर्शन के अर्द्धशतक के दम पर गुजरात पहले 168 रन बनाए. इसके बाद गेंदबाजों के दम पर गुजरात ने हैदराबाद को 14.5 ओवर में सिर्फ 86 के स्कोर पर रोक दिया. गुजरात के लिए होल्डर और रबाडा ने 3-3 विकेट निकाले. रबाडा ने अपने तीनों शिकार पावरप्ले के अंदर किए. इन विकटों के साथ ही उन्होंने एक खास क्लब में एंट्री कर ली है और अब उनकी नजरें मोहम्मद शमी के मेगा रिकॉर्ड पर हैं.
मोहम्मद शमी के रिकॉर्ड पर नजरें
कगिसो राबाडा आईपीएल के किसी एक सीजन में पावरप्ले में सबसे अधिक विकट लेने के मामले में अब संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं. रबाजा ने इस सीजन 16 विकेट लिए हैं. जबकि मिचेल जॉनसन ने 2013 में और ट्रेंट बोल्ट ने 2020 में 16-16 विकेट शुरुआती छह ओवर में हासिल किए थे. आईपीएल में पावरप्ले का सबसे पावरफुल यह रिकॉर्ड मोहम्मद शमी के नाम है, जिन्होंने 2023 मे 17 विकेट निकाले थे.
अब भुवी पर सम्मान बचाने का जिम्मा
रबाडा इस सीजन कितने खतरनाक दिख रहे हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 1-6 ओवरों के बीच उन्होंने 16 विकेट चटकाएं हैं वो भी 9.03 की इकॉनमी से. जबकि इस सीजन पावरप्ले में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर भुवनेश्वर कुमार है, जिन्होंने 12 शिकार किए हैं 6.91 की इकॉनमी से.
अगर रबाडा से कोई इस सीजन आगे निकल सकता है तो वह स्विंग किंग भुवी है. भुवी मौजूदा सीजन में गदर काटे हुए हैं और उन पर अब इंडियन प्रीमियर लीग में भारतीय गेंदबाजों का सम्मान बचाने का जिम्मा होगा. गुजरात के अब 2 मैच लीग स्टेज के बचे हैं और प्लेऑफ में उसके पहुंचने की संभावना है. ऐसे में इसकी उम्मीद अधिक है कि रबाडा इस सीजन आईपीएल में किसी एक सीजन में पावरप्ले में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. ऐसे में फैंस चाहेंगे कि भुवी यह सम्मान किसी विदेशी खिलाड़ी के खाते में ना जानें दें और इस सीजन जैसी उनकी फॉर्म है, वो बाकी के मैचों में पावरप्ले में कहर बरपाएं.
IPL 2026 में पावरप्ले (1-6 ओवर) में सबसे ज़्यादा विकेट
- 16 - केजी रबाडा (ER: 9.03)*
- 12 - भुवनेश्वर कुमार (ER: 6.91)
- 9 - जोफ्रा आर्चर (ER: 9.36)
- 9 - मोहम्मद सिराज (ER: 7.36)
आईपीएल 2026 पावरप्ले किंग बनकर उभरी गुजरात
गुजरात टाइटंस ने 12 मैचों में से 8 जीते हैं और उसमें उसके गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई है, जिन्होंने पहले ही ओवर से विकेट लेकर विरोधी टीमों पर दवाब बनाया है. गुजरात के गेंदबाजों ने इस सीजन 25 विकेट लिए हैं 1-6 ओवरों के बीच. इकॉनमी रही 8.63 की. यह इस सीजम कम से कम पावरप्ले के अंदर 20 विकेटलेने वाली टीमों में सबसे कम है. जबकि दूसरे स्थान पर बेंगलुरु हैं, जिसके गेंदबाजों ने 22 विकेट निकाले हैं. जबकि हैदराबाद और राजस्थान ने 21-21 विकेट झटके हैं और लखनऊ ने 20 शिकार पावरप्ले के अंदर किए हैं.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: गिल है कि मानता नहीं, कैसे गदर काटकर टॉप पर कैसे पहुंच गया गुजरात?
यह भी पढ़ें: GT vs SRH IPL 2026: प्लेऑफ से पहले हैदराबाद के माथे पर लगे 2 सबसे बड़े दाग, पिछले 19 साल में नहीं हुआ ऐसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं