- आज गुजरात की होगी मुंबई से भिड़ंत
- ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें
- ये खिलाड़ी साबित हो सकते हैं 'X Factor'
आईपीएल (IPL) के 15वें सीजन का रोमांच अपने चरम पर है. इस सीजन के 51वें मुकाबले में आज अंकतालिका में पहले स्थान पर स्थित गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) का मुकाबला इस सीजन की सबसे फिसड्डी टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से मुंबई स्थित ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा. आज के मुकाबले में जब गुजरात की टीम मैदान में उतरेगी तो उसकी मंशा साफ रहेगी कि वह एमआई को मात देकर नॉक आउट मुकाबले में प्रवेश करने के लिए और मजबूती के साथ उपर कदम बढाए. वहीं एमआई की कोशिश रहेगी कि वह अपने बचे हुए मुकाबलों में विजयश्री हासिल कर सम्मान के साथ इस सीजन का अंत करे.
बता दें इस सीजन में गुजरात टाइटंस ने अबतक 10 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान जीटी को आठ मुकाबलों में विजयश्री मिली है, जबकि महज दो मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. जीटी की टीम मौजूदा समय में 16 अंको (+0.158) के साथ अंकतालिका में पहले स्थान पर स्थित है. वहीं बात करें मुंबई इंडियंस के बारे में तो एमआई की टीम ने इस सीजन में कुल नौ मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम को आठ मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है, जबकि महज एक मुकाबले में विजयश्री हासिल हुई है. एमआई की टीम मौजूदा समय में दो अंको (-0.836) के साथ अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर स्थित है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
IPL 2022 Points Table Update: दिल्ली की रोमांचक जीत से बदला प्वाइंट्स टेबल का समीकरण
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस हेड-टू हेड रिकॉर्ड:
आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीम आज पहली बार मैदान में आमने-सामने होने जा रही है. आज से पहले इन दोनों टीमों के बीच इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं खेला गया था. बता दें जीटी की टीम इस साल से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत कर रही है. वहीं मुंबई की टीम पहले सीजन से ही आईपीएल में शिरकत कर रही है.
दोनों टीमों के लिए ये खिलाड़ी साबित हो सकते हैं 'X फैक्टर':
जारी सीजन में दोनों ही खेमों में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं, जो पलक झपकते ही मैच का रुख बदलने में माहिर हैं. मुंबई को आज जहां अपने कप्तान रोहित शर्मा, कैरेबियन विस्फोटक ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड, भारतीय स्टार सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा से एक सधी पारी की दरकार रहेगी. वहीं गुजरात की टीम आज एक बार फिर शुभमन गिल, कैप्टन पांड्या, डेविड मिलर और राहुल तेवतिया के भरोसे मैदान में उतरेगी.
शाहीन अफरीदी ने उड़ाए बल्लेबाज के होश, बोल्ड कर अपने ही अंदाज में मनाया जश्न
पिच रिपोर्ट:
आज का मुकाबला मुंबई स्थित ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के अनुकूल रही है. मैदान की छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के चलते यहां रन बनाना आसान होता है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 164 रन है, जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए यहां दूसरी टीमों को 60 फीसदी जीत नसीब हुई है.
गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग XI: शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, प्रदीप सांगवान, अल्जारी जोसेफ, लॉकी फर्ग्यूसन और मोहम्मद शमी.
मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग XI: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डैनियल सैम्स, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, राइली मेरेडिथ और कुमार कार्तिकेय.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं