विज्ञापन

कल का मौसम: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 16 राज्यों में बारिश, ठंड भी बढ़ेगी, नया चक्रवात देने वाला है दस्तक

कल का मौसम, 31 अक्टूबर 2026: IMD ने कल देश के 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. चक्रवात अर्नब के असर के बीच बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम भी विकसित हो रहा है. जानिए आपके यहां कैसा मौसम रहेगा.

कल का मौसम: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 16 राज्यों में बारिश, ठंड भी बढ़ेगी, नया चक्रवात देने वाला है दस्तक
कल का मौसम: जानिए कहां होगी बारिश Weather Update
IANS
  • देश के 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक नवंबर को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है
  • दिल्ली-एनसीआर में चक्रवात अर्नब के बाद बारिश और ठंड बढ़ने से न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच है
  • बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और तूफान के कारण रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए हैं

Kal Ka Mausam 31 October 2026: राजधानी दिल्ली समेत देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है. उत्तर भारत से लेकर दक्षिण और पूर्वी राज्यों में बारिश का दौर जारी है. उत्तर भारत में बारिश के साथ ही ठंड भी बढ़ गई है. इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 1 नवंबर 2026 के लिए वेदर फॉरकास्ट जारी किया है. आईएमडी के डेली बुलेटिन के अनुसार कल देशभर के 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट है. चक्रवात अर्नब के बाद अब एक नया साइक्लोन भी आगे बढ़ रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि 3 नवंबर को यह साइक्लोन आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.

दिल्ली-NCR में बारिश, ठंड भी बढ़ रही

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ले ली है. चक्रवात अर्नब के असर से दो दिनों से राजधानी में बारिश हो रही है. बारिश के बाद तापमान गिर गया है और लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है. न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से भी कम दर्ज किया जा रहा है. मौसम विभाग ने कल भी राजधानी में बादल छाये रहेंगे. तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 28°C से 30°C और न्यूनतम तापमान 16°C से 18°C के बीच रहने की उम्मीद है। सुबह के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से हल्की हवा चलेगी, जो दोपहर के समय बढ़कर 22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती है. 2 नवंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

बारिश और तेज हवाओं के कारण वातावरण में मौजूद धूल और प्रदूषण के कण काफी हद तक साफ हो गए हैं. इसका असर एक्यूआई पर भी देखने को मिला है. दिल्ली समेत एनसीआर के प्रमुख शहरों में एक्यूआई फिलहाल ग्रीन जोन में पहुंच गया है. मौसम में आए बदलाव का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दे रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

राजस्थान में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश

राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है. इसकी वजह से कई जिलों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग का कहना है कि कल भी राजस्थान में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. वहीं पूर्वी राजस्थान में हफ्तेभर मौसम शुष्क रहने की पूरी संभावना है.

बिहार में भारी बारिश और तूफान का रेड अलर्ट

बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और तूफान का रेड अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने भोजपुर, सारण, सीवान, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, बांका, भागलपुर, लखीसराय, बेगूसराय और जमुई के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है. पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है. वहीं, सीतामढ़ी और मधुबनी के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है, जहां मौसम का असर सबसे ज्यादा गंभीर रहने की आशंका है.

यूपी में भी कल बारिश के आसार

कल उत्तर प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत हल्की छिटपुट बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन भारी बारिश या किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं है.

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में कल हल्की बारिश की संभावना है. राज्य में कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश दर्ज की जा सकती है. इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में बिहार के बक्सर में 8 सेमी बारिश दर्ज की गई थी, लेकिन कल के लिए भारी बारिश का कोई विशेष अलर्ट नहीं है.

हिमाचल प्रदेश में भी बारिश

चक्रवाती सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है. किन्नौर, लाहौल-स्पीति और शिमला के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं. हालांकि 1 से 3 नवंबर के बीच बिलासपुर, मंडी, हमीरपुर और ऊना समेत अधिकांश मैदानी और मध्य-पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है.

Latest and Breaking News on NDTV

आ रहा नया चक्रवात

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र तीव्र होकर अवदाब के क्षेत्र में बदल गया है और इसके चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है. यह तूफान तीन नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है. आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि संभावित चक्रवाती तूफान में हवा की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है. इस दौरान हवा के झोंके 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. यह मंगलवार सुबह आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है. दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर के ऊपर बना अवदाब का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा और 31 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजकर 30 मिनट पर उसी क्षेत्र में दबाव में बदल गया.

बुलेटिन के अनुसार, इसके अगले 12 घंटों के दौरान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव के क्षेत्र में बदलने की बहुत अधिक आशंका है. इसमें कहा गया है कि इसके बाद के 12 घंटों के दौरान यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए और तीव्र होकर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है. बुलेटिन में बताया गया कि इसके दो नवंबर की शाम तक दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के आसपास के क्षेत्रों से होते हुए आंध्र प्रदेश के तट के पास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में पहुंचने की संभावना है.

इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

  • भारी बारिश: केरल, आंध्र प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश.
  • मध्यम बारिश: तमिलनाडु, पुडुचेरी,कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़.
  • हल्की बारिश: बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा और महाराष्ट्र

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kal Ka Mausam, Weather Tomorrow, Weather Tomorrow Delhi, Weather Update, Weather Update Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com