विज्ञापन

तीखे नूडल्स को लेकर बवाल, फास्ट फूड शॉप स्टाफ पर हमला; तीन लोगों को लात-घूंसों से पीटा

बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी इलाके में तीखे नूडल्स को लेकर जमकर बवाल हुआ. शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने फास्ट फूड शॉप के 3 स्टाफ को जमकर पीटा.

तीखे नूडल्स को लेकर बवाल, फास्ट फूड शॉप स्टाफ पर हमला; तीन लोगों को लात-घूंसों से पीटा
बेंगलुरु की है यह घटना.
बेंगलुरु:

बेंगलुरु में मामूली बात पर मारपीट का एक और मामला सामने आया है. इलेक्ट्रॉनिक सिटी के पास तीखे नूडल्स को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें तीन लोगों की जमकर पिटाई कर दी गई. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

घटना 29 अक्टूबर की रात को डोड्डाथोगुरू इलाके में हुई, जो इलेक्ट्रॉनिक सिटी के पास है. पीड़ितों की पहचान दीपक थापा, हेमा और लक्ष्मी लामा के रूप में हुई है, जो असम के रहने वाले हैं और वहां एक फास्ट फूड शॉप पर काम करते हैं. 

आरोपियों की पहचान नागराज, चंद्रू और देवराज के रूप में हुई है, जो कोल्लेगाला के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

नशे में थे आरोपी!

जानकारी के मुताबिक, आरोपी कथित तौर पर शराब के नशे में थे और फास्ट फूड शॉप पर नूडल्स खाने आए थे. नूडल्स ज्यादा तीखा होने की बात को लेकर उन्होंने स्टाफ से बहस शुरू कर दी. देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और आरोपियों ने स्टाफ पर हमला कर दिया.

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने तीनों को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा. उन्हें बार-बार मारा गया. जब एक युवक उन्हें बचाने के लिए दौड़ा तो आरोपियों ने उसे भी खदेड़ कर पीट दिया. इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बीच सड़क पर तीन लोगों को घेर कर पीटा जा रहा है. घटना के बाद पीड़ितों ने इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मोबाइल वीडियो और स्थानीय लोगों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru, Bengaluru Viral Video, Bengaluru News In Hindi, Karnataka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com