Glenn Maxwell ने विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाकर विश्व क्रिकेट में मचाई खलबली

Glenn Maxwell Fastest Century: नीदरलैंड्स के खिलाफ ग्लेंन मैक्सवेल ने कर दिया ऐतिहासिक कारनामा

Glenn Maxwell ने विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाकर विश्व क्रिकेट में मचाई खलबली

Glenn Maxwell Fastest Century in WC

Glenn Maxwell: ग्लेंन मैक्सवेल ने नीदरलैंड्स के खिलाफ विश्व कप 2023 में मात्र 40 गेंदों में शतक जमाकर विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज़ शतक ज़माने का कारनामा अपने नाम कर लिया है. मैक्सवेल ने पहले 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और उसके बाद मात्र 14 गेंद में 50 रन जोड़कर अपना ऐतिहासिक शतक (Glenn Maxwell Fastest Century in World Cup History) पूरा किया. इससे पहले ये रिकॉर्ड  दक्षिण अफ्रीका के  एडेन मार्कराम के नाम दर्ज था जिन्होंने इस विश्व कप में सात अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ 49 गेंद में 106 रन बनाये थे. मैक्सवेल ने बास डि लीडे को 49वें ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया. मैक्सवेल अगले ओवर में हालांकि लोगान वान बीक की गेंद पर कैच देकर पवेलियन लौट गए. उन्होंने 44 गेंद में नौ चौकों और आठ छक्कों की मदद से 106 रन की पारी खेली.

विश्व कप में सबसे तेज शतक जमाने वाले बल्लेबाजों की सूची में आयरलैंड के केविन ओब्रायन तीसरे स्थान पर हैं जिन्होंने 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ 50 गेंद में 113 रन बनाये थे. मैक्सवेल इससे पहले 2015 में श्रीलंका के खिलाफ 51 गेंद में 102 रन भी बना चुके हैं. दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 66 गेंद में 162 रन की पारी खेली थी. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस सूची में सातवें स्थान पर हैं जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ इसी विश्व कप में 11 अक्टूबर को 63 गेंद में 131 रन बनाये थे.

विश्व कप में सबसे तेज़ शतक बनाने वाले खिलाड़ी

  • 40 - ग्लेन मैक्सवेल बनाम एनईडी, दिल्ली, 2023
  • 49 - एडेन मार्कराम बनाम एसएल, दिल्ली 2023
  • 50 - केविन ओ'ब्रायन बनाम इंग्लैंड, बेंगलुरु 2011
  • 51 - ग्लेन मैक्सवेल बनाम एसएल, सिडनी 2015
  • 52 - एबी डिविलियर्स बनाम वेस्टइंडीज, सिडनी 2015
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com