विज्ञापन

6 प्रॉपर्टीज के मालिक हैं गौतम गंभीर, जानें पिछले 7 साल में कितने बढ़े दाम, ग्रेटर कैलाश ऑफिस की वेल्यू कितनी

गंभीर ने भारत के लिए हर रोल में छाप छोड़ी है. फिर चाहे सक्रिय क्रिकेट करियर के दौरान उनकी बैटिंग हो या फिर बाद में मेन्टॉर, कोच या फिर टीवी एनालिस्ट का अंदाज. और हुई कमाई से पूर्व बल्लेबाज प्रॉपर्टीज बनाने में भी पीछे नहीं रहे हैं

6 प्रॉपर्टीज के मालिक हैं गौतम गंभीर, जानें पिछले 7 साल में कितने बढ़े दाम, ग्रेटर कैलाश ऑफिस की वेल्यू कितनी
न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद गंभीर एक बार फिर से चर्चा में हैं
X: social Media

रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खत्म हुई टी20 सीरीज में टीम अय्यर के मेजबानों को 3-2 से मात देने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने इस बार मीडिया को जवाब देने का जिम्मा अपने कंधों पर लिया. और मैज के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने हमेशा की ही तरह उन्होंने बेबाक और धुरंधर अंदाज में जवाब दिए. गंभीर एक बार फिर से चर्चा में हैं. वैसे गौतम ने अपने करियर में जैसा प्रदर्शन दोनों ही भूमिकाओं में मैदान पर किया है, वैसा ही रवैया मैदान के बाहर बिजनेस और प्रॉपर्टी बनाने में भी दिखाया है. क्रिकेटर और विज्ञापनों से की गई अकूत कमाई से गंभीर ने कई प्रॉपर्टियां खरीदी हैं. साल 2019 में दिए गए अपने चुनावी हलफनामे में गौतम ने कुल छह संपत्तियों का जिक्र किया था. चलिए जानिए अब करीब सात साल बाद इन तमाम संपत्तियों की मार्केट वेल्यू क्या है. 

यह भी पढ़ें:  विराट कोहली का 'महंगा' रेस्टोरेंट! ₹15 लाख किराया, करोड़ों का सेटअप, जानें मुंबई आउटलेट क्यों है वेरी स्पेशल

गंभीर के साल 2019 चुनावी हलफनामे

चुनावी हलफनामे के दस्तावेजों के अनुसार गौतम गंभीर और उनके हिंदू अविभाजित परिवार के पास 2019 में कुल ₹28,00,00,000 (₹28 करोड़) की संपत्तियां थी. इसमें NCR में प्रमुख आवासीय इमारतें, कमर्शियल प्रॉपर्टी और विकास भूखंड शामिल हैं. समय के साथ नई दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर, कैलाश नगर और नोएडा जैसे प्रमुख स्थानों पर रियल एस्टेट की दरों में हुई भारी वृद्धि से इन अचल संपत्तियों का वर्तमान अनुमानित बाजार मूल्य ₹45 करोड़ से ₹65 करोड़ के मध्य पहुंच चुका है. 

गंभीर की सभी प्रॉपर्टियों का डिटेल विवरण

संपत्ति का विवरण व प्रकार
स्थानअधिग्रहण वर्षमूल खरीद / निर्माण लागतघोषित बाजार मूल्य (2019)वर्तमान अनुमानित बाजार मूल्य (2026)
गैर-कृषि भूखंड (Plot 324)जेपी विश टाउन, सेक्टर 128, नोएडा, उत्तर प्रदेश (2,690.98 वर्ग फीट)2008 ₹2,82,56,630₹4,00,00,000₹5.50 - ₹6.50 करोड़
गैर-कृषि भूखंड (Plot 324)एचएमडीए लेआउट, मलकापुर गांव, तेलंगाना (2,700 वर्ग फीट)2012 (उपहार स्वरूप प्राप्त)₹0.00₹1,00,00,000₹1.50 - ₹2.00 करोड़
वाणिज्यिक भवन (HUF)9 मेन रोड, कैलाश नगर, गांधी नगर, दिल्ली (1,800 वर्ग फीट प्लॉट, 5,700 वर्ग फीट निर्मित2001₹15,71,200₹7,00,00,000₹10.00 - ₹12.00 करोड़
आवासीय संपत्ति (3rd Floor)9/9 ओल्ड राजेंद्र नगर, नई दिल्ली (792.97 वर्ग फीट प्लॉट, 2,380 वर्ग फीट निर्मित)2014₹1,17,70,350₹4,50,00,000₹6.50 - ₹7.50 करोड़
आवासीय संपत्ति (3rd Floor)1/4 ओल्ड राजेंद्र नगर, नई दिल्ली (773.38 वर्ग फीट प्लॉट, 2,320 वर्ग फीट निर्मित)2010₹84,53,324₹4,50,00,000₹6.50 - ₹7.50 करोड़
आवासीय संपत्ति (1st & 4th Floor)B/32 ओल्ड राजेंद्र नगर, नई दिल्ली (1,260 वर्ग फीट प्लॉट, 3,200 वर्ग फीट निर्मित)2008-2010₹2,12,13,373₹7,00,00,000₹10.00 - ₹12.00 करोड़

((नोट: दिए गए आंकड़े अलग-अलगो स्रोतों से प्राप्त सूचनाएं और बाजार के वर्तमान आंकलन पर आधारित हैं))

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gautam Gambhir, India, New Zealand, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com