टीम इंडिया के सुपर स्टार विराट कोहली की सालाना कमाई करोड़ों में हैं. और वह आईपीएल, विज्ञापनों और बाकी स्रोतों से होने वाली अपनी बंपर कमाई को कई बिजनेस में निवेश किए हुए हैं. कोहली के खुद के अपने भी कई बिजनेस हैं, जिन्हें वे खुद चलाते हैं. और इन्हीं बिजनेसों में कोहली की एक रेस्त्रां की चेन भी है, जिसे वह One8 Commune के नाम से मुंबई के जुहू इलाके में चलाते हैं. कोहली का नाम जुड़ा होने के कारण यह अपने आप में मुंबई की बहुत ही स्पेशल जगह बन गई है, जहां ज्यादातर सेलिब्रिटी नियमित अंतराल पर आते रहते हैं. दरअसल कोहली ने इस रेस्त्रां को खरीदा नहीं नहीं था, बल्कि लीज पर लेकर पूरी तरह अपने हिसाब से इसे तैयार कराया. दरअसल यह महान गायक किशोर कुमार का बंगला 'गौरी कुंज' है, जिसका एक हिस्सा विराट ने 5 साल के लिए लीज पर लिया हुआ है. आप निश्चित ही विराट के इस रेस्त्रां के बारे में जानने को बेताब होंगे, आपके मन में कई सवाल होंगे. चलिए आप बारी-बारी से कोहली के इस रेस्त्रां और इससे जुड़ी तमाम जानकारी के बार जानिए
काफी महंगा किराया है कोहली के रेस्त्रां का
अलग-अलग स्रोतों से प्राप्त जानकारी अनुसार विराट कोहली लीज के रूप में हर महीने करीब 15 लाख रुपये किराया चुकाते हैं. और पांच साल की अवधि के लिए वह गायक किशोर कुमार के परिवार को हर मद का खर्च मिलाकर करीब 10 से 12 करोड़ रुपये चुकाते हैं
इंटीरियर, फिनिशिंग और सेट-अप पर लागत
साल 2022 में मुंबई में शुरू हुए इस रेस्त्रां में कोहली क्रिकेट से मिले ब्रेक के दौरान खुद पूरी तरह से रेस्त्रां की A to Z प्लानिंग में शामिल रहे. फिर चाहे रेस्त्रां का इंटीरियर हो या फिर इसका डिजाइन या फिर और कोई भी दूसरा पहलू, कोहली ने हर बात पर बहुत ही बारीकी से ध्यान दिया. बंगले को मॉडर्न लुक देने के लिए प्रीमियम इंटीरियर डिजाइनिंग की गई. इसके किचन के उपकरण, साउंड सिस्टम, लाइटिंग, वुडेन फिनिशिंग और लाइसेंसिंग, इंटीरियर सहित पूरे सेट-अप पर करीब 12-15 करोड़ रुपये का खर्च आया.
फिनिशिंग, 5 साल की लीज, 1 साल के संचालन की फीस
कुल मिलाकर कोहली को रेस्त्रां को तैयार करने और इसका एक साल का संचालन (स्टाफ सैलरी, रॉ मैटेरियल (सामग्री), बिजली-पानी, मेंटेनेंस और लाइसेंसिंग आदि) करने के लिए के लिए पहले साल 20 से 25 करोड़ रुपये खर्च करना पड़ा
देश भर में कोहली हैं इतने आउटलेट
One8 Commune ब्रांड के तहत कोहली ने रेस्त्रां की पूरी चेन खोली हुई है. और कोहली के घरेलू शहर दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, पुणे, गोवा समेत देश के कई शहरों में उनके रेस्त्रां फेले हुए हैं और युवा इन्हें बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं. कुल मिलाकर विराट के देश में 16 आउटलेट चल रहे हैं. वहीं, इस ब्रांड से अलग कोहली का दिल्ली में एक और हाई-एंड फाइन डाइनिंग रेस्त्रां 'Nueva' भी है. इसमें कई बार उन्हें पत्नी अनुष्का के साथ देखा गया है और वह नियमित अंतराल पर अपने आउटलेट्स में जाते रहते हैं.
प्रमुख शहरों में One8 Commune ब्रांड रेस्त्रां की मौजूदगी
दिल्ली-NCR: एरोसिटी, सिविल लाइन्स, पंजाबी बाग, नोएडा और गुरुग्राम
मुंबई: जुहू (किशोर कुमार का बंगला) और वर्ली
बेंगलुरु: इंदिरानगर (एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास)
अन्य शहर: गोवा, हैदराबाद, पुणे, कोलकाता, मोहाली, जयपुर और इंदौर
F.A.Q: Frequently Asked Questions से जानें तमाम जानकारी
प्र.1 :- विराट कोहली के मुंबई (जुहू) स्थित रेस्त्रां का सालाना संचालन खर्च कितना है?
उ. :- मुंबई के प्राइम जुहू लोकेशन और लग्जरी डाइनिंग सेटअप के चलते इस रेस्त्रां को चलाने का सालाना संचालन खर्च लगभग ₹10 करोड़ से ₹14 करोड़ (औसतन ₹80 लाख से ₹1.2 करोड़ प्रति माह) आता है. इसमें रेंट, स्टाफ सैलरी, प्रीमियम रॉ मैटेरियल, यूटिलिटीज और लाइसेंसिंग शामिल हैं.
प्र.2 :- इस रेस्त्रां का सालाना लीज या किराए का खर्च कितना है?
उ. :- किशोर कुमार के बंगले 'गौरी कुंज' की लीज का मासिक किराया लगभग ₹10 लाख से ₹15 लाख के बीच है. इस हिसाब से केवल रेंट का सालाना खर्च ₹1.2 करोड़ से ₹1.8 करोड़ के आसपास बैठता है.
प्र.3 :- क्या विराट कोहली का यह ₹20-25 करोड़ का खर्च 1 साल का है या 5 साल का?
उ. :- रेस्टोरेंट को तैयार करने का शुरुआती इंटीरियर, सेटअप, लाइसेंस और 5 साल की लीज का कुल प्रोजेक्टेड अनुबंध मिलाकर कुल निवेश ₹20 से ₹25 करोड़ का है. जबकि स्टाफ, बिजली, कच्चा माल और दैनिक संचालन का खर्च हर साल अलग से (~₹10-14 करोड़ सालाना) होता है.
प्र.4 :- इस रेस्त्रां में शेफ, स्टाफ और मेंटेनेंस पर हर साल कितना खर्च होता है?
उ. :- जुहू आउटलेट में लगभग 50 से 70 कुशल कर्मचारियों का स्टॉफ (टॉप शेफ्स, मिक्सोलॉजिस्ट्स (कॉक्टेल्स और अन्य पेय पदार्थ बनाने की कला और विज्ञान से जुड़े लोग), सर्विस व सिक्योरिटी) काम करता है. इनके वेतन, भत्तों और दैनिक किचन व एम्बिएंस मेंटेनेंस पर सालाना ₹2.5 करोड़ से ₹3.5 करोड़ का खर्च आता है
मुंबई (जुहू) रेस्त्रां कैसे पहुंचें? (मार्ग निर्देश)
पता: One8 Commune, गौरी कुंज, किशोर कुमार बंगला, बी-2, जुहू तारा रोड, जुहू, मुंबई, महाराष्ट्र - 400049
नजदीकी रेलवे स्टेशन
विले पार्ले : यह सबसे नजदीकी वेस्टर्न लोकल स्टेशन है (दूरी मात्र ~3 किलोमीटर). यहाँ से ऑटो या टैक्सी से 10-15 मिनट में पहुंच सकते हैं.
अंधेरी स्टेशन: यहां से दूरी लगभग 4.5 किलोमीटर है.
निकटतम एयरपोर्ट: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (CSMIA) टी2 टर्मिनल से यह लगभग 6-7 किलोमीटर (20-25 मिनट) की दूरी पर है।
गूगल मैप्स दिशा-निर्देश:
आप गूगल मैप्स पर सीधे "One8 Commune Juhu" सर्च करके आसानी से यहाँ के लिए सटीक नेविगेशन और लाइव ट्रैफिक रूट पा सकते हैं
कोहली के मुंबई के रेस्त्रां के पते का गूगल मैप लिंक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं