विज्ञापन

‘पहले भी छूटे, आगे भी छूटेंगे’, जिसपर मचा है घमासान, उसपर गौतम गंभीर का दो टूक जवाब

रांची टी20 मुकाबले में भारतीय क्षेत्ररक्षकों की तरफ से कई अहम कैच टपकाए गए. जिसपर गौतम गंभीर का कहना है यह क्रिकेट है. यहां कैच छूटते रहते हैं. पहले भी लोगों ने कैच छोड़े हैं. आगे भी छूटेंगे. इसमें कोई बुराई नहीं है.

‘पहले भी छूटे, आगे भी छूटेंगे’, जिसपर मचा है घमासान, उसपर गौतम गंभीर का दो टूक जवाब
गौतम गंभीर

भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला बीते शुक्रवार (नौ अक्टूबर 2026) को रांची में खेला गया. जहां भारतीय टीम को छह विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. मैच के दौरान नाजुक परिस्थिति में कुछ भारतीय क्षेत्ररक्षकों ने कैच टपकाए. अगर ये कैच नहीं छोड़े गए होते तो शायद मैच का परिणाम कुछ और होता. मैच के बाद जब यही सवाल भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर से किया गया तो उन्होंने कहा, 'यह क्रिकेट है. यहां कैच छूटते रहते हैं. पहले भी लोगों ने कैच छोड़े हैं. आगे भी छूटेंगे. इसमें कोई बुराई नहीं है. मुझे लगता है कि कोई जानबूझकर कैच नहीं छोड़ता है. इसलिए ऐसी चीजों के लिए किसी को दोष देना सही नहीं है.'

मयंक यादव ने शेरफेन रदरफोर्ड का टपका दिया था कैच 

मुकाबले के दौरान जब शेरफेन रदरफोर्ड 38 रन के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे. उस दौरान कुलदीप यादव की गेंद पर मयंक यादव ने उनका आसान सा कैच टपका दिया था. जिसके बाद उन्होंने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और महज 37 गेंदों में 84 रन ठोक डाले. यही नहीं मुकाबले के दौरान कई और मौके भारतीय क्षेत्ररक्षकों को मिले. अगर वो उन मौकों को भुनाने में कामयाब हो गए होते तो शायद मैच का परिणाम कुछ और होता. मगर मुख्य कोच की बात भी सही है कि कोई क्षेत्ररक्षक जानबूझकर कैच नहीं छोड़ता है. ऐसे में किसी एक के ऊपर हार का ठीकरा फोड़ना गलत है. 

दूसरे टी20 में भारत को छह विकेट से मिली हार 

बात करें दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के परिणाम के बारे में तो रांची में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 20 ओवरों में 249/5 रन बनाने में कामयाब हुई थी. पारी का आगाज करते हुए संजू सैमसन सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 41 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली. उनके अलावा तिलक वर्मा ने 18 गेंद में नाबाद 44, ईशान किशन ने 22 गेंदों में 43 और कैप्टन श्रेयस अय्यर ने 18 गेंदों में 40 रनों का योगदान दिया. 

विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 250 रनों के लक्ष्य को वेस्टइंडीज की टीम ने 18.3 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया. टीम के लिए कैप्टन शाई होप ने 45 गेंदों में 102 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. उनके अलावा शेरफेन रदरफोर्ड ने 37 गेंद में 84 और रोमारियो शेफर्ड 13 गेंदों में नाबाद 34 रनों को योगदान दिया. 

दूसरे टी20 मुकाबले में इन गेंदबाजों का रहा जलवा 

दूसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज की तरफ से रॉस्टन चेस ने सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. उनके अलावा शमार स्प्रिंगर के खाते में दो विकेट आए. वहीं भारत की तरफ से मयंक यादव ने तीन विकेट चटकाए, जबकि कुलदीप याव के खाते में एक विकेट आया. 

यह भी पढ़ें- साढ़े 9 साल का इंतजार खत्म! मैट रेनशॉ के बल्ले से निकला यादगार शतक, झूम उठे फैंस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Gautam Gambhir, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com