Babar Azam viral Video: प्राइम मिनिस्टर इलेवन और पाकिस्तान (Prime Ministers XI vs Pakistan) के बीच अभ्यास मैच के दौरान बाबर आजम की एक हरकत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. दरअसल, पाकिस्तान की पारी के दौरान एक ऐसी घटना घटी है जिसकी चर्चा हो रही है. हुआ ये कि नॉन स्ट्राइक पर खड़े होकर बाबर ने अपने साथी बल्लेबाज के द्वारा जमाए गए शॉट को रोकने की कोशिश की जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया. हुआ ये कि गेंदबाज ब्यू वेबस्टर की गेंद पर बल्लेबाज शान मसूद ने सीधा शॉट मारा जो नॉन स्ट्राइक पर खड़े बाबर की ओर गई.
यह भी पढ़ें: ''"हर तीन मिनट में..."ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले वसीम अकरम ने पाकिस्तान बोर्ड को दी सलाह
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने अजीबोगरीब हरकत करते हुए वर्तमान कप्तान के शॉट को हाथ से रोकने की कोशिश की, जिसे देखकर साथी बल्लेबाज भी हैरान रह गए. बाबर के इस एक्ट को देखकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा, "बाबर आजम ने नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खुद को खेल में बनाए रखा है.." इस वीडियो पर फैन्स के भी खूब सारे कमेंट आ रहे हैं.
Babar Azam keeping himself in the game at the non-striker's end.... #PMXIvPAK pic.twitter.com/bMZk2Nk7pi
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 6, 2023
वहीं, इस मैच की बात करें तो सऊद शकील ने शानदार बल्लेबाजी की है और ये खबर लिखे जाने तक 81 रन बनाकर खेल रहे थे. वहीं, पूर्व कप्तान बाबर इस अभ्यास मैच में 40 रन बनाकर आउट हो गए. बाबर ने अपनी पारी में 88 गेंद का सामना किया जिसमें 5 चौके लगाए. प्राइम मिनिस्टर इलेवन के खिलाफ मैच में अब्दुल्ला शफीक ने 38 रन बनाए.
ऑस्ट्रेलिया: (पहला टेस्ट): पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिच मार्श, लांस मॉरिस, स्टीव स्मिथ, मिच स्टार्क, डेविड वार्नर
पाकिस्तान: शान मसूद (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, हसन अली, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, नोमान अली, सईम अयूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), सऊद शकील और शाहीन शाह अफरीदी
सीरीज का शेड्यूल (AUS vs PAK Test Series Schedule)
पहला टेस्ट: 14-18 दिसंबर, पर्थ
दूसरा टेस्ट: 26-30 दिसंबर, मेलबर्न
तीसरा टेस्ट: 3-7 जनवरी, सिडनी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं