विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2017

एशेज मैच के दौरान आपस में ही भिड़ गए फैंस, जमकर हुई हाथापाई, फोटो वायरल

ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे पहले एशेज टेस्ट मैच में एक गजब का वाकया देखने को मिला है.

एशेज मैच के दौरान आपस में ही भिड़ गए फैंस, जमकर हुई हाथापाई, फोटो वायरल
एशेज मैच के दौरान आपस में ही भिड़ गए फैंस
  • एशेज मैच के दौरान आपस में ही भिड़ गए फैंस
  • फैंस के बीच जमकर हुई हाथापाई
  • सिक्युरिटी को बीच में दखल देना पड़ा
ब्रिसबेन: ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे पहले एशेज टेस्ट मैच में एक गजब का वाकया देखने को मिला है. बीते शुक्रवार को एशेज मैच का मजा ले रहे फैंस आपस में भिड़ गए. इस हाथापाई में कुछ को चोटें भी आई हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि ये इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलियाई टीम के फैंस थे, जो अपनी टीम को सपोर्ट करने के दौरान किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए. लेकिन अभी इसके बारे में कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि दोनों के बीच लड़ाई किस बात को लेकर हुई. मैच के दौरान लड़ाई इतनी बढ़ गई कि सिक्युरिटी को बीच में दखल देना पड़ा. तब जाकर यह मामला शांत हुआ.

यह भी पढ़ें: क्या मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ अपना विदाई मैच खेलेंगे विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह?
fans fight in ashes

इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. इंग्लैंड ने मैच की पहली पारी में 302 रन बनाए. इंग्लैंड की तरफ से सार्वाधिक रन (83) जेम्स विन्सी ने बनाए. इंग्लैंड की टीम से तीन अर्दधशतक लगे. ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क और कमिंस ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए, जबकि स्पिनर लॉयन को भी दो विकेट मिले.

यह भी पढ़ें:  सौरव गांगुली ने किया खुलासा, 'इस रोल में भारतीय टीम के साथ जुड़ना चाहता था'

ऑस्ट्रेलिया की टीम शुक्रवार तक बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान 165 रन बना लिए थे. आज अपनी बल्लेबाजी को आगे बढ़ाते हुए ऑस्ट्रेलिया ने खबर लिखे जाने तक 8 विकेट खोकर 275 रन बना लिए थे.

​VIDEO: धोनी और कोहली में कॉमन है जीत की भूख : चेतेश्‍वर पुजारा
ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान स्टीवन स्मिथ ने शतकीय पारी खेली है. स्मिथ के टेस्ट करियर का यह 21वां शतक है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fans Fight In Ashes, Australia Vs England
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com