England Vs Australia: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा मुकाबला (Eng vs Aus 3rd ODI) काफी रोमांचक रहा. ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में जीत के लिए 10 रन बनाने थे. मिशेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने छक्का और चौका जड़कर मैच को जिता दिया. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया. मैच में तीन शतक लगे. इंग्लैंड की तरफ से जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) ने 112 रन की शानदार पारी खेली. फिर ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने 108 और एलैक्स कैरी (Alex Carey) ने 106 रन बनाए.
मैच के आखिर में फैन्स की सांसे रुक गई. लेकिन स्टार्क की तूफानी बल्लेबाजी से ऑस्ट्रेलिया 3 विकेट से जीत गया. इंग्लैंड क्रिकेट (England Cricket) ने यूट्यूब पर मैच की हाईलाइट्स (England v Australia - Highlights) पोस्ट की हैं. यह वीडियो काफी तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
देखें मैच की पूरी Highlights:
इंग्लैंड के लिए मैच की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. मिशेल स्टार्क ने पहले ही ओवर में लगातार दो विकेट ले लिए. इंग्लैंड बैकफुट पर आ गया था. फिर जॉनी बेयरस्टो ने पारी को संभाला. एक तरफ जहां लगातार विकेट गिर रहे थे तो वहीं बेयरस्टो शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे. आखिर में उनका साथ सैम बिलिंग्स ने दिया. जॉनी बेयरस्टो ने 112 रन की पारी खेली तो वहीं सैम बिलिंग्स ने 57 रन बनाए. आखिर में क्रिस वोक्स ने 53 रन की पारी खेलकर इंग्लैंड के स्कोर को 302 तक पहुंचा दिया.
अब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 303 रन बनाने थे. ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बहुत खराब रही. 17 ओवर में ऑस्ट्रेलिया 73 रन पर अपने 5 विकेट खो चुका था. फिर ग्लेन मैक्सवेल और एलैक्स कैरी ने बल्लेबाजी करना शुरू किया. दोनों ने मैच को आखिर तक ले गए. मैक्सवेल ने 108 और कैरी ने 106 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए जीत की राह आसान हो गई थी. पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क ने मैच को जिता दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं