Ind vs Eng 3rd Test : भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच राजकोट में खेला जाएगा. बता दें कि तीसरे टेस्ट से पहले भारत को तगड़ा झटका लगा है. केएल राहुल तीसरे टेस्ट से बाहर हैं. ऐसे में उनकी जगह रिप्समेंट के तौर पर देवदत्त पडिक्कल को शामिल किया गया है. सीरीज में दोनों टीमें एक-एक मैच जीत चुकी है. वहीं, सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम है. वहीं, तीसरे टेस्ट से पहले एक ऐसा समीकरण भारतीय टीम के लिए सामने आया है जिसने फैन्स को हैरान कर दिया है. शायद यह पहला मौका होगा, जब भारतीय टीम सामने वाली टीम से अनुभव के मामले में पीछे रह गई है.
यहां देखें तीसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ियों का अनुभव
रोहित शर्मा - 56 टेस्ट
यशस्वी जयसवाल - 6 टेस्ट
शुभमन गिल - 22 टेस्ट
रजत पाटीदार - 1 टेस्ट.
केएस भारत - 7 टेस्ट
सरफराज खा- अभी डेब्यू करना बाकी है.
देवदत्त पडिक्कल - अभी डेब्यू करना बाकी है
ध्रुव जुरेल - अभी डेब्यू करना बाकी है
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
गेंदबाजों का अनुभव
अश्विन- 97 टेस्ट
जडेजा- 69 टेस्ट
अक्षर पटेल- 14 टेस्ट
सुंदर- 4 टेस्ट
कुलदीप यादव- 9 टेस्ट
सिराज- 24 टेस्ट
मुकेश कुमार - 3 टेस्ट
आकाश दीप- डेब्यू होना बाकी
खासकर, बल्लेबाजी डिपार्टमेंट में भारत के बल्लेबाज इस समय इंग्लैंड के बल्लेबाजों से कम अनुभव वाले हैं. बात करें इंग्लैंड की टीम को जो रूट ने अबतक 137 टेस्ट मै खेले हैं. यानी इस समय टीम इंडिया में शामिल 8 बल्लेबाजों से ज्यादा अनुभव जो रूट का है. रोहित भी उनसे काफी पीछे हैं. 8 भारतीय बल्लेबाजों के कुल टेस्ट मैचों को मिला भी दे तो रूट की बराबरी नहीं हो पाएगी. जो रूट भारत के 8 बल्लेबाजों से 45 टेस्ट मैच ज्यादा खेले हैं.
तीसरे टेस्ट के लिए भारतीय टेस्ट टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, केएस भरत, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा , अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मो. सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप, देवदत्त पडीक्कल
इंग्लैंड की टीम
बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, जैक क्राउले, बेन डकेट, बेन फोक्स, टॉम हार्ट्ले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रोबिन्सन, जो रूट, मार्क वुड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं