पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) को भारतीय टीम में और इस साल के अंत में टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ गेंदबाजी करते हुए देखना चाहते हैं. मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के लिये खेल रहे 22 वर्षीय मलिक लगातार 150 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं. उन्होंने अभी तक 15 विकेट झटके हैं.
यह पढ़ें- भारतीय टीम का वेस्टइंडीज दौरा 22 जुलाई से शुरू-रिपोर्ट
हरभजन ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘वह (उमरान मलिक) मेरा पसंदीदा गेंदबाज हैं, मैं उसे भारतीय टीम में देखना चाहता हूं क्योंकि वह शानदार गेंदबाज है. उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा कोई एक गेंदबाज बताओ जो 150 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहा है और देश के लिये नहीं खेल रहा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें- GT vs MI: राशिद की गुगली से सस्ते में शिकार हुए पोलार्ड, तो सोशल मीडिया ने बनाया जमकर मजाक
इसलिये मुझे लगता है कि यह अच्छा होगा और इससे वह जहां से आया है, वहां से युवा भी खेल में आने के लिये प्रेरित होंगे. वह आईपीएल में जो कर रहा है, अविश्वसनीय है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं नहीं जानता कि उसे चुना जायेगा या नहीं, लेकिन अगर मैं चयन समिति का हिस्सा होता तो मैं उसे शामिल करता. उमरान मलिक को आस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप में जसप्रीत बुमराह के साथ गेंदबाजी करनी चाहिए. ''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं