- आखिरी ओवर में 9 रन नहीं बना सका गुजरात
- मिलर इस बार नहीं बन सके किलर!
- ओपनरों ने दिए थे सौ से ज्यादा रन जोड़कर
जारी इंडियंस प्रीमियर लीग (IPL 2022) में फैंस को अभी भी शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के हार के तरीके पर विश्वास नहीं हो रहा है. इन के बीच चर्चा हो रही है कि आखिरकार इससे ठीक पिछले मैच में बल्ले से जलवा बिखरने वाले राशिद और मिलकर को एकदम से कैसे लकवा मार गया! बहरहाल, कप्तान हार्दिक पांड्या ने मैच के बाद सफायी देते हुए कहा कि अंतिम ओवर में नौ रन आसानी से बन सकते थे, लेकिन दो खिलाड़ियों का ‘रन आउट' होना भारी पड़ गया. पांड्या और राहुल तेवतिया मैच में रन आउट हुए जिससे मुंबई इंडियंस ने डेनियल सैम्स की अंतिम ओवर में शानदार गेंदबाजी की बदौलत जीत हासिल की. गुजरात टाइटन्स को अंतिम ओवर में नौ रन चाहिए थे, लेकिन सैम्स (तीन ओवर में 18 रन) ने छह गेंद में केवल तीन रन दिए, जिसमें तेवतिया रन आउट भी हुए.
यह भी पढ़ें: बीवी के लिए फोटोग्राफर बन गए बुमराह, ऐसी शानदार Photos खींचकर Wife को कर दिया खुश- Video
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पांड्या ने हार का ठीकरा बल्लेबाजों पर फोड़ा और कहा, ‘मुझे लगता है कि बल्लेबाजों ने हमें निराश किया. टी20 मैचों में आप लगातार हार नहीं सकते. इसके लिये किसी को दोषी नहीं ठहरा सकते क्योंकि हम इस तरह के मैच जीते हैं. हमने गलतियां की, जिसका खामियाजा भुगता. हमने अपनी पारी में 19.2 ओवर तक अच्छा क्रिकेट खेला, एक या दो हिट अंतर ला सकते थे. हमें इसे अंतिम ओवर तक नहीं पहुंचाना चाहिए था.' पंड्या ने गेंदबाजों के प्रदर्शन की तारीफ की क्योंकि मुंबई इंडियंस अच्छी शुरूआत के बावजूद छह विकेट पर 177 रन का स्कोर ही बना सकी थी.
यह भी पढ़ें: Umran की गेंदबाजी देख चौंक गए हैं केविन पीटरसन, बोले- 'मैं भारतीय टीम का 'चयनकर्ता' होता तो तुरंत...'
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि गेंदबाजों ने शानदार काम किया और 170 रन के स्कोर पर ही रोक दिया क्योंकि वे 200 रन की ओर बढ़ रहे थे.' वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, ‘अंत में यह करीबी मुकाबला हो गया. हम लंबे समय से जीत की तलाश में थे, जिससे यह संतोष वाली जीत थी. भाग्य हमारे पक्ष में होना ही था. हमने स्कोर में 15-20 रन कम बनाये, उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की.'
VIDEO: गुजरात का मुकाबला आखिरी दो गेंदों में आखिर कैसे पलटा, जानिए. बाकी वीडियो देखने लिए हमारा यू-ट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं