सिर्फ़ 5 लाख की आबादी वाले पश्चिमी अफ़्रीकी देश केप वेर्दे की पूरी 5 लाख की आबादी सड़कों पर आकर जश्न मना रही है. केप वेर्दे की टीम ने अपने तीनों ही मैच ड्रॉ कर 3 अंक हासिल किये और पहली बार फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप खेलते हुए भी राउंड ऑफ़ 32 में जगह बना ली. केप वेर्दे की अगली टक्कर डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेन्टीना से 3 जुलाई को मायामि में होगी.
केप वेर्दे- सऊदी अरब के ड्रॉ मैच के बाद केप वेर्दे के हेड कोच बुबिस्ता ने कहा,"हमने दिखा दिया 'Nothing is impossible- कुछ भी नामुमकिन नहीं.' क़रीब पांच लाख की आबादी वाले केप वेर्दे ने ग्रुप-H में पहले पूर्व वर्ल्ड चैंपियन स्पेन को बराबरी पर रोका, फिर उरुग्वे और सऊदी अरब को भी अपने ख़िलाफ़ गोल नहीं करने दिया.
केप वेर्दे के 40 साल के गोलकीपर वोज़िन्हा के इंस्टाग्राम पर फ़ैन्स की संख्या 50,000 से बढ़कर 17 मिलियन यानी क़रीब 1 करोड़ 70 लाख हो चुकी है. वोज़िन्हा ने अपने रिकॉर्डबुक को ‘क्लीन-शीट' रखने के मामले में महान गोलकीपर डिनो जॉफ़ और पीटर शिल्टन के रिकॉर्ड की भी बराबरी की है.
एक ही मोबाइल पर देखते रहे मैच- आंसू, खुशी और जश्न का सिलसिला
सऊदी अरब के ख़िलाफ़ मैच को 0-0 की बराबरी पर रोकते ही केप वेर्दे के तीन अंक हो गए. लेकिन ग्रुप-H के ही मेक्सिको के Estadio Guadalajara में चल रहे मैच में दो बार की चैंपियन रही उरुग्वे की टीम स्पेन के ख़िलाफ़ आख़िरी लम्हों में गोल की बेतहाशा कोशिशें करती रहीं.
उरूग्वे का गोल उन्हें राउंड ऑप़ 32 में पहुंचा सकता था. केप वेर्दे की टीम अमेरिका के ह्यूस्टन स्टेडियम में मैदान पर ही हडल बनाकर एक ही मोबाइल पर एक साथ स्पेन और उरुग्वे के आख़िरी लम्हों का मैच देखती रही. स्पेन-उरुग्वे मैच की फ़ाइनल सीटी बजते ही मेदान से लेकर केप वेर्दे के फ़ैन्स खुशियों से झूम उठे. खिलाड़ी और फ़ैन्स आंसुओं से तर हो गए. जश्न का सिलसिला शुरू हो गया. और ये अटकलबाज़ी भी शुरू हो गई कि कहीं ये टीम नॉकआउट में अर्जेन्टीना को ना चौंका दे.
Moments no one can ever take away from Cape Verde. 🇨🇻❤️#FIFAWorldCup | 🎥 @FIFAWorldCup pic.twitter.com/r6XCxhThxh
— CAF (@CAF_Online) June 27, 2026
ईरान का इंतज़ार लंबा, उरुग्वे, सऊदी अरब, इराक हुए OUT
दो बार की चैंपियन रही उरुग्वे, सऊदी अरब और इराक का फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप में सफ़र ख़त्म हो गया. जबकि बेल्जियम ने न्यूज़ीलैंड को 5-1 से हराकर राउंड ऑफ़ 32 में जगह बना ली. ईरान और इजिप्ट का मुक़ाबला बेहद रोमांचक रहा. ईरान ने आख़िरी लम्हों तक दूसरा गोल करने की जीतोड़ कोशिश की. लेकिन ईरान-इजिप्ट मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. ग्रुप-G से बेल्जियम और इजिप्ट 5-5 अंक लेकर नॉकआउट में पहुंच गए. जबकि ईरान के लिए आगे पहुंचना दूसरे मैचं के समीकरण पर निर्भर करेगा. न्यूज़ीलैंड टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है.
यह भी पढ़ें: FIH Pro league: भारत ने पाकिस्तान को 7-1 से रौंदा, तीन दिन में दूसरी बार हराया
यह भी पढ़ें: IND vs IRE: यह ओवर बना भारत की हार का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट, औंधे मुंह गिरा गंभीर-अय्यर का प्लान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं