ENG vs IND: सीरीज के आखिरी टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने 16 सदस्यीय टीम (England squad) की घोषणा कर दी है. भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच 10 सितंबर को मैनचेस्टर में खेला जाएगा. जोस बटलर (Jos Buttler) की वापसी हुई है तो वहीं स्पिनर जैक लीच (Jack Leach) को टीम में शामिल किया गया है. वहीं. सैम बिलिग्स को चौथे टेस्ट के लिए टीम में शामिल किए गए थे उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है. बता दें कि बटलर चौथा टेस्ट मैच नहीं खेले थे. दरअसल बटलर पिता बनने वाले हैं. ऐसे में उन्होंने अपना नाम चौथे टेस्ट से वापस ले लिया था. इंग्लैंड का यह दिग्गज विकेटकीपर पांचवें टेस्ट के लिए टीम में उपलब्ध रहेगा.
We've named a 16-player squad for the fifth LV= Insurance Test match against India
— England Cricket (@englandcricket) September 7, 2021
#ENGvIND ????????
-
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर?
बता दें कि चौथे टेस्ट में इंग्लैंड को भारत ने 157 रन से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है. सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच दोनों टीमों के लिए अहम होने वाला है. इंग्लैंड ने आखिरी टेस्ट के लिए जैक लीच को बतौर स्पिनर जगह दी है.
ये भी पढ़ें
* टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, चौंकाते हुए 2 बड़े खिलाड़ी को नहीं मिली जगह, देखें पूरी टीम
* भारत की जीत पर गांगुली ने कहा- टीम इंडिया दूसरी टीमों से बेस्ट, माइकल वॉन नहीं माने, ऐसे किया रिएक्ट
* ऐतिहासिक जीत के 5 हीरो, जिसके दम पर भारत ने दोहराया इतिहास, 50 साल बाद ओवल में मिली जीत
* Lord" Shardul Thakur की 'लॉलीपॉप' गेंद पर बोल्ड हुए Joe Root, यकीन ही नहीं कर पा रहे- Video - Video
वैसे मैनचेस्टर की पिच तेज गेंदबाजों को मदद करती है. ऐसे में यह कयास लग रहे हैं कि इंग्लैंड की टीम आखिरी इलेवन में मार्क वुड को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकता है. मैनचेस्टर का मैदान एंडरसन का होम ग्राउंड है, ऐसे में एंडरसन मैजिक आखिरी टेस्ट मैच में दिख सकता है.
इंग्लैंड की 16 सदस्यीय टीम
जो रूट (कप्तान), मोईन अली, जेम्स एंडरसन, जोनी बेयरस्टो, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, सैम कुरेन, हसीब हमीद, डैन लॉरेंस, जैक लीच, डेविड मालन, क्रेग ओवरटन, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, क्रिस वोक्स, मार्क वुड
ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में एक भी टेस्ट नहीं जीत पाया है भारत
ओल्ड ट्रैफर्ड (OLD TRAFFORD, MANCHESTER) में भारत और इंग्लैंड के बीच 9 टेस्ट मैच हुए हैं जिसमें भारत को एक भी टेस्ट में जीत नहीं मिली है. वहीं, 4 टेस्ट मैच इंग्लैंड की टीम जीतने में सफल रही है. इसके अलावा 5 टेस्ट मैच ड्रा रहे हैं. साल 2014 में इस मैदान पर आखिरी बार भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट हुआ था, जिसमें इंग्लैंड ने भारत को एक पारी और 54 रन से हरा दिया था.
VIDEO: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के CEO ने कहा, तालिबान को पसंद है किक्रेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं