सरफराज खान (Sarfaraz Khan) मानो तय कर चुके हैं कि अगर सेलेक्टर उनके दरवाजा खटखटाने की बात नहीं सुनेंगे, तो वह दरवाजा तोड़ देगे!! पिछले दिनों ही इस बल्लेबाज ने दक्षिण अफ्रीका दौरे में टीम इंडिया के खिलाड़ियों के बीच आपस में खेले गए मैच में शतक जड़ा था, लेकिन इसके बावजूद भी सरफराज (Sarfaraz Khan blistering) का चयन शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआत दो टेस्ट मैच के लिए घोषित भारतीय टीम में नहीं किया गया. लेकिन अब सरफराज ने फिर से टीम इंडिया के दरवाजे पर जोरदार प्रहार किया है. सरफराज ने शनिवार को इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ खत्म हुए दो दिनी दूसरे मैच 96 रन की पारी खेलकर एक बार फिर से अगरकर एंड कंपनी को बता दिया कि सरफराज टूटेगा नहीं !
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Yesterday: Sarfaraz Khan not selected in the Indian squad for first two Tests against England.
— Sameer Allana (@HitmanCricket) January 13, 2024
Today: Sarfaraz Khan scores 96 in the warm-up game against England Lions at a strike rate of 85+.
शतक से चूके, लेकिन यूएसपी बरकरार है!
दुर्भाग्यवश सरफराज चार रन से शतक से चूक गए. उन्होंने 110 गेंदों पर 11 चौकों और 1 छक्के से 96 रन बनाए लेकिन सरफराज ने पारी से साबित किया कि वह अपनी यूएसपी (यूनीक सेलिंग प्वाइंट) से कोई समझौता नहीं करेंगे. और यह यूएसपी मतलब खासियत रही उनकी तेज बल्लेबाजी करने की आदत. पिछले दिनों दक्षिण अफ्रीका में भी सरफराज ने आतिशी शतक बनाया था. और इस बार भ्रमणकारी इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ भी उन्होंने सिर्फ 110 गेंद खेलीं. और उनका स्ट्राइक-रेट 87.27 का रहा. निश्चित तौर पर अब कहा जा सकता है कि सरफराज के साथ गलत हो रहा है क्योंकि उन्हें सेलेक्शन के चयन के पैमाने की आखिरी रेखा तक को भी पार करते हुए खुद को खासा आगे ला खड़ा किया है.
इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती 2 टेस्ट के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान) और आवेश खान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं