विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2017

भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए तैयार कर रहा ईडन गार्डंस का विकेट: आशीष नेहरा

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने कहा है कि भारत-श्रीलंका के बीच कोलकाता टेस्ट मैच में ईडन गार्डन्स की पिच विराट कोहली और उनकी टीम को अगले साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के दौरे की तैयारी में मदद करेगी.

भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए तैयार कर रहा ईडन गार्डंस का विकेट: आशीष नेहरा
आशीष नेहरा ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास लिया है (फाइल फोटो)
  • ईडन गार्डंस की पिच तेज गेंदबाजी की कर रही है मदद
  • भारत को जनवरी में करना है दक्षिण अफ्रीका का दौरा
  • टीम को तीन टेस्‍ट, छह वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं
कोलकाता: टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने कहा है कि भारत-श्रीलंका के बीच कोलकाता टेस्ट मैच में ईडन गार्डन्स की पिच विराट कोहली और उनकी टीम को अगले साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के दौरे की तैयारी में मदद करेगी. नेहरा ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए टी-20 मैच के साथ ही क्रिकेट जगत को अलविदा कह दिया था. इस दिग्गज तेज गेंदबाज ने कहा, "ईडन गार्डन्स की पिच भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के दौरे के लिए तैयार करेगी." एक तरह से ईडन गार्डंस की पिच दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय बल्‍लेबाजों का कड़ा 'टेस्‍ट' ले रही है.  भारत को पांच जनवरी, 2018 से शुरू हो रहे इस दौरे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैच, छह वनडे और तीन टी-20 मैच खेलने हैं.

यह भी पढ़ें: जब नेहरा ने गांगुली को कहा- 'दादा डरो मत, मैं हूं ना...', पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एक साल के बाद क्रिकेट जगत में वापसी कर रहे दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन और कगीसो रबाडा जैसे खिलाड़ियों की चुनौती से भारतीय टीम किस प्रकार निकलेगी? इस बारे में नेहरा ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि भारतीय टीम इस दौरे के दौरान दबाव में होगी. मैंने इस बारे में काफी कुछ सुना है, लेकिन अगर दक्षिण अफ्रीका के पास स्टेन और रबाडा हैं, तो हमारे पास कोहली हैं और वह हमेशा इस प्रकार के माहौल में खेलने के लिए तैयार रहते हैं."

वीडियो: आशीष नेहरा से खास बातचीत
नेहरा ने कहा कि स्टेन के खिलाफ भारत की ओर से मोहम्मद शमी जवाब देंगे. उन्हें उम्मीद है कि शमी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे. श्रीलंका के खिलाफ भारत के प्रदर्शन पर नेहरा ने कहा कि अभी कुछ भी नहीं बिगड़ा है और चिंता करने की बात नहीं है.  (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ashish Nehra, Eden Gardens
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com