विज्ञापन
This Article is From Apr 08, 2023

विराट कोहली को 'झूमे जो पठान' का हुक स्टेप सिखाते दिखे शाहरुख खान, फैंस भी बोलेंगे- बॉलीवुड और क्रिकेट का संगम 

शाहरुख खान इन दिनों टीम कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर को चीयर करने के लिए कोलकाता में हैं, क्योंकि विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ उनका मैच है. इसी बीच, ईडन गार्डन जहां मैच हो रहा है.

विराट कोहली को 'झूमे जो पठान' का हुक स्टेप सिखाते दिखे शाहरुख खान, फैंस भी बोलेंगे- बॉलीवुड और क्रिकेट का संगम 
विराट कोहली और शाहरुख खान केकेआर और आरसीबी के मैच के बाद मिले
नई दिल्ली:

शाहरुख खान की पठान का जलवा इन दिनों हर तरफ है. पार्टी हो या इवेंट, किंग खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म की चर्चा हो ही जाती है. वहीं इन दिनों चल रहे आईपीएल मैच में ऐसा ना हो ऐसा कैसे हो सकता है. दरअसल, शाहरुख खान इन दिनों टीम कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर को चीयर करने के लिए कोलकाता में हैं, क्योंकि विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ उनका मैच है. इसी बीच, ईडन गार्डन जहां मैच हो रहा है. वहां से सुपरस्टार के कुछ अनदेखे पल सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं. इतना ही नहीं विराट कोहली से शाहरुख खान की मुलाकात और पठान पर दोनों का डांस भी फैंस के बीच छाया हुआ है.

एक वायरल वीडियो में शाहरुख खान मैच के मैदान में जाकर विराट कोहली से मिलते हुए दिख रहे हैं. इतना ही नहीं किंग खान उन्हें झूमे जो पठान के हुक स्टेप्स सिखाते हुए भी दिखते हैं, जिसे देखकर फैंस कह रहे हैं बॉलीवुड का पठान और क्रिकेट का पठान एक साथ देखने को मिल रहा है.

इसके अलावा दूसरी वीडियो में शाहरुख खान को उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पठान के झूम जो पठान पर थिरकते हुए देखा जा सकता है. वीडियो की शुरुआत में शाहरुख वायरल ट्रैक के स्टेप्स करते हैं और फिर खुशी से फैन्स की तरफ हाथ हिलाते हैं और किस करते हैं. इस दौरान वह ब्लैक हुडी और मैचिंग बॉटम्स में बेहद कूल लग रहे हैं.

बता दें शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारार पठान ने बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. वहीं यह "भारत की नंबर 1 हिंदी फिल्म" बन गई है. जबकि ओटीटी पर भी फिल्म धमाल मचा रही है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही जवान और डंकी में नजर आएंगे. वहीं टाइगर वर्सेज पठान को लेकर अपडेट भी फैंस का ध्यान खींच रही है.

प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मैरी ने सिद्धिविनायक मंदिर में की पूजा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Virat Kohli, Shah Rukh Khan Virat Kohli, Shah Rukh Khan Cricket Team, Shah Rukh Khan News, Kkr, Rcb, Ipl, Eden Garden, Shah Rukh Khan Video, Shah Rukh Khan On Jhoome Jo Pathaan, Jhoome Jo Pathaan, Bollywood Vs Cricket, Bollywood News In Hindi, Bollywood News, Ndtv Khabar, Ndtv News In Hindi, Ndtv Hindi, शाहरुख खान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com