विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2021

ईसीबी के अधिकारी नौकरी कटौती से बची यह मोटी रकम आपस में साझा करेंगे

वाटमोर ने कहा, ‘महामारी के दौरान ईसीबी के नेतृत्व का प्रदर्शन असाधारण रहा है और वे 2020 में स्वैच्छिक वेतन और प्रोत्साहन कटौती के लिए खुद ही आगे आये थे. एलटीआईपी 2017 में शुरू हुआ और जनवरी 2022 में परिपक्व होगा.’अखबार ने बताया कि ईसीबी को 2020-21 में 16.5 मिलियन पाउंड का नुकसान हुआ.

ईसीबी के अधिकारी नौकरी कटौती से बची यह मोटी रकम आपस में साझा करेंगे
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की प्रतीकात्मक तस्वीर
लंदन:

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के  मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टॉम हैरिसन उन अधिकारियों के समूह में शामिल हैं, जो पिछले साल कोविड-19 महामारी के कारण हुए वित्तीय नुकसान की वजह से की गयी 62 नौकरियों की कटौती के बाद अनुमानित 2.1 मिलियन पाउंड (21.36 करोड़) रुपये का बोनस (बचत से हुई लाभ की रकम) साझा करेंगे.

पाकिस्तानी पूर्व कप्तान ने सुझाया नाम कि शास्त्री के बाद कौन हो टीम विराट का कोच

‘गार्जियन'अखबार में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ईसीबी के हालिया खातों  से पता चलता है कि पांच साल की लंबी अवधि की प्रोत्साहन योजना, 2022 में नकद में तय होगी. गार्जियन को पता चला है कि बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैरिसन को स्वैच्छिक वेतन कटौती के बावजूद पिछले साल 512,000 पाउंड (लगभग 5.20 करोड़ रुपये) का भुगतान किया गया था. उनके अलावा द हंड्रेड (100 गेंद की प्रतियोगिता) के प्रबंध निदेशक  संजय पटेल भी इसके प्राप्तकर्ताओं में से हैं.'

शास्त्री को इंग्लैंड में खल रही है बाउंसर और बीमर की कमी, Video किया पोस्ट

ईसीबी के अध्यक्ष इयान वाटमोर ने कहा कि अधिकारियों को कोविड-19 महामारी के दौरान उनके अच्छे काम के लिए पुरस्कृत किया जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘कई अन्य क्षेत्रों की तरह खेल संघों में भी अधिकारियों और नेतृत्व करने वालों के दीर्घकालिक प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कृत किया जाता रहा है.' ईसीबी की नवीनतम खातों से पता चलता है कि 2022 में पंचवर्षीय दीर्घकालिक प्रोत्साहन योजना (एलटीआईपी) का निपटारा किया जाएगा.

वाटमोर ने कहा, ‘महामारी के दौरान ईसीबी के नेतृत्व का प्रदर्शन असाधारण रहा है और वे 2020 में स्वैच्छिक वेतन और प्रोत्साहन कटौती के लिए खुद ही आगे आये थे. एलटीआईपी 2017 में शुरू हुआ और जनवरी 2022 में परिपक्व होगा.'अखबार ने बताया कि ईसीबी को 2020-21 में 16.5 मिलियन पाउंड का नुकसान हुआ.

VIDEO: कुछ दिन पहले मोहम्मद कैफ ने श्रीलंका सीरीज को लेकर खास बात की थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Joseph Edward Root, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com