चीनी ऑटोमोबाइल दिग्गज BYD के प्रीमियम EV ब्रांड Denza ने अपनी नई और अपग्रेड हुई Denza N8 (Denza N8) इलेक्ट्रिक SUV की बुकिंग आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है. हालांकि, 5 सीटों वाली इस शानदार और लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा. इस नए इलेक्ट्रिक मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसकी ड्राइविंग रेंज है. ये कार BYD की सबसे एडवांस दूसरी जनरेशन की ब्लेड बैटरी और अल्ट्रा फ्लैश-चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आती है.
कंपनी दावा कर रही है कि इसको एक बार फुल चार्ज करने पर पूरे 1,003 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देती है. इतनी लंबी रेंज के कारण Denza का ये नया मॉडल बड़े परिवारों को अपनी तरफ खींच सकता है.
24 हजार की मामूली बुकिंग राशि पर मिलेंगे बंपर ऑफर्स
कंपनी ने अपनी इस नई कार की बुकिंग्स को लेकर शानदार स्कीम की घोषणा की है. Denza ने अभी तक इस नई कार की फाइनल कीमतों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन बुकिंग विंडो को ओपन कर दिया है. जो ग्राहक अभी 2 हजार युआन (लगभग 25 हजार रुपये) का शुरुआती टोकन अमाउंट देकर इसे बुक करेंगे, उन्हें कार की एक्सेसरीज और अन्य फीचर्स खरीदने के लिए 5 हजार युआन (लगभग 60 हजार रुपये) का ऑप्शन क्रेडिट फ्री दिया जाएगा. ये मॉडल अब नवंबर के अपने फाइनल लॉन्च के बेहद करीब पहुंच गया है.
बड़ा साइज और 5 सीटों वाला केबिन
Denza N8 साइज के मामले में एक बेहद बड़ी और चौड़ी गाड़ी है. इस गाड़ी की कुल लंबाई 5,150 mm, चौड़ाई 1,999 mm और ऊंचाई 1,820 mm है, जबकि इसका व्हीलबेस 3,075 mm का है. ये कंपनी के पुराने 6-सीटर मॉडल Denza N8L से लगभग 50 mm छोटी है, जबकि इसकी चौड़ाई और ऊंचाई पहले जैसी ही है. इसमें 6-सीटर मॉडल से अलग 5 सीटों का बेहद ओपन लेआउट दिया गया है.
यह भी पढ़ें | 27KM का माइलेज, सनरूफ, कीमत 5.70 लाख से शुरू, देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV
गाड़ी की पहली और दूसरी रो में खास जीरो-ग्रेविटी सीटें दी गई हैं जिन्हें पीछे झुकाकर बिल्कुल फ्लैट बेड बनाया जा सकता है. इसके साथ ही इसके केबिन में पीछे की सीटों को आगे-पीछे स्लाइडिंग की सुविधा मिलती है. लंबी यात्राओं पर भारी सामान रखने के लिए इसमें 1,046 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है. केबिन के अंदर ड्राइवर के लिए 1.1 मीटर चौड़ा एक PHUD (पैरामीट्रिक हेड-अप डिस्प्ले) दिया गया है, जो सीधे ग्लास पर नेविगेशन और स्पीड दिखाता है. इसके अलावा बीच में 30-इंच की सेंट्रल प्राइमरी टचस्क्रीन दी गई है, जो मल्टीटास्किंग और मूवी/म्यूजिक देखने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है.
3 मोटर्स और 890 kW (1,194 hp) की तूफानी ताकत
Denza दो अलग-अलग पावरट्रेन ऑप्शन में उपलब्ध होगी. इसके शुरुआती सिंगल-मोटर (रियर-व्हील ड्राइव) वेरिएंट्स में 320 kW (429 hp) और 370 kW की पावर मिलेगी. इसके सबसे टॉप-एंड थ्री-मोटर वेरिएंट में कंपनी की पेटेंटेड e3 टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें एक मोटर आगे और दो मोटर्स पीछे फिट की गई हैं. ये पूरा सिस्टम मिलकर 890 kW (1,194 hp) की मैक्सिमम पावर जनरेट करता है.
इस ट्रिपल मोटर तकनीक के दम पर यह भारी-भरकम गाड़ी तंग रास्तों पर एक ही जगह गोल घूम सकती है. साथ ही पथरीले रास्तों पर रेंगने के लिए इसमें एक इंटेलिजेंट 'क्रॉल मोड' भी दिया गया है. इसके अलावा राइडिंग को बेहद स्मूथ बनाने के लिए इसमें DiSus-A इंटेलीजेंट एयर सस्पेंशन, रियर-व्हील स्टीयरिंग और BYD का अत्याधुनिक 'God's Eye 5.0' ड्राइवर-असिस्टेंस (ADAS) सिस्टम दिया गया है.
9 मिनट में फुल चार्ज होगी सेकंड-जेन ब्लेड बैटरी
रिपोर्ट के अनुसार, इस कार में कंपनी की सबसे सुरक्षित 105.792 kWh और 130.15 kWh क्षमता वाली दो बड़ी बैटरी पैक्स का इस्तेमाल किया गया है. BYD की नई अल्ट्रा-फास्ट फ्लैश चार्जिंग तकनीक की मदद से इस कार को मात्र 5 मिनट चार्ज करके 10% से 70% तक चार्ज किया जा सकता है, और केवल 9 मिनट में यह 10% से 97% तक फुल चार्ज हो जाती है. कंपनी भविष्य में इसका एक प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल भी बाजार में उतार सकती है.
दरअसल, कंपनी ने इसकी पहली जनरेशन को अगस्त 2023 में 6 और 7 सीटों वाले प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल के रूप में लॉन्च किया था, लेकिन खराब बिक्री के कारण इसे एक साल से भी कम समय में बंद करना पड़ा था. इसके बाद कंपनी ने अक्टूबर 2025 में पूरी तरह रिडिजाइन की गई Denza N8L को उतारा और अब इस नई 5-सीटर ऑल-इलेक्ट्रिक Denza N8 को पेश किया है, जो फैमली कस्टमर्स के लिए एक शानदार और सुरक्षित इलेक्ट्रिक SUV साबित होने वाली है.
यह भी पढ़ें | 18.6 KM का माइलेज, कीमत 10 लाख से भी कम, आ गई Hyundai Creta की छोटी बहन Bayon
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं