विज्ञापन

Duleep Trophy Final: दलीप ट्रॉफी फाइनल का वेन्यू बदला, बेंगलुरु की जगह अब चेन्नई में होगी खिताबी जंग

Duleep Trophy Final: दिलीप ट्रॉफी के फाइनल का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर है. इस बड़े घरेलू टूर्नामेंट का फाइनल मैच पहले 'सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस' (CoE) में होना था, लेकिन अब इसे एमए चिदंबरम स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया है.

Duleep Trophy Final: दलीप ट्रॉफी फाइनल का वेन्यू बदला, बेंगलुरु की जगह अब चेन्नई में होगी खिताबी जंग
Duleep Trophy Final
BCCI

Duleep Trophy Final: चेन्नई अगले महीने दिलीप ट्रॉफी का फाइनल होस्ट करेगा. इस बड़े घरेलू टूर्नामेंट का फाइनल मैच पहले  'सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस' (CoE) में होना था, लेकिन अब इसे एमए चिदंबरम स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया है. BCCI ने यह फ़ैसला इसलिए लिया ताकि ज्यादा दर्शक 6-10 सितंबर के बीच होने वाले इस मुकाबले को देख सकें. वहीं, शुरुआती मैच तय कार्यक्रम के अनुसार 23 अगस्त से 'सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस' में ही खेले जाएंगे.

6 से 10 सितंबर के बीच खेला जाएगा फाइनल

बीसीसीआई ने बुधवार को एक बयान में कहा, 'दिलीप ट्रॉफी 2026-27 का फाइनल बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया है. यह फ़ैसला इसलिए लिया गया है ताकि दर्शक इस अहम घरेलू मैच को देख सकें, जो 6 से 10 सितंबर के बीच खेला जाएगा, और स्टेडियम में फ़ाइनल का सीधा प्रसारण देख सकें.'

बयान में आगे कहा गया, 'दिलीप ट्रॉफी के बाकी मैच तय कार्यक्रम के अनुसार CoE में ही खेले जाएंगे. इसकी शुरुआत 23 अगस्त को ईस्ट जोन बनाम नॉर्थ-ईस्ट जोन और नॉर्थ जोन बनाम वेस्ट जोन के मुक़ाबलों से होगी. 2026-27 सीज़न की दिलीप ट्रॉफी में छह टीमें हिस्सा ले रही हैं. इस बार टूर्नामेंट अपने पारंपरिक ज़ोनल फ़ॉर्मेट में वापस आ गया है.

टूर्नामेंट में छह क्षेत्रीय टीमें होंगी शामिल

23 अगस्त से 10 सितंबर तक टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली छह क्षेत्रीय टीमें हैं. इसमें सेंट्रल ज़ोन, साउथ ज़ोन, ईस्ट ज़ोन, वेस्ट ज़ोन, नॉर्थ ज़ोन और नॉर्थ-ईस्ट ज़ोन शामिल हैं. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि फ़ाइनल को CoE से चेन्नई शिफ्ट करने का फ़ैसला इसलिए लिया गया क्योंकि CoE में मैच देखने वाले दर्शकों की संख्या पर पाबंदियां हैं.

सैकिया ने कहा, 'दिलीप ट्रॉफी हमारे कैलेंडर का एक अहम फ़र्स्ट-क्लास टूर्नामेंट है और इसकी एक शानदार विरासत रही है. इसमें क्रिकेट का स्तर हमेशा ऊंचा रहता है और हम चाहते हैं कि फ़ैन्स को स्टेडियम में फ़ाइनल लाइव देखने का मौका मिले.'

उन्होंने कहा कि, 'CoE में दर्शकों की मौजूदगी को लेकर कुछ पाबंदियां हैं, और हमें लगा कि फाइनल को ऐसी जगह शिफ्ट करना सही रहेगा जहां फैंस आ सकें और इस मौके का हिस्सा बन सकें.' उन्होंने आगे कहा, 'हमने टूर्नामेंट की कवरेज भी बढ़ाई है और दिलीप ट्रॉफी के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग होगी. साथ ही, एक क्वार्टर-फाइनल, एक सेमी-फाइनल और फाइनल का टीवी पर भी प्रसारण किया जाएगा.'

ये भी पढ़ें-  IND vs PAK Hockey Highlights: पाकिस्तान बाहर! हरमनप्रीत-अभिषेक के डबल धमाके से भारत दूसरे राउंड में

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com