श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज दिलहारा लोकुहेटिगे (Dilhara Lokuhettige) को आईसीसी (ICC) ने 8 साल के लिए क्रिकेट से बैन कर दिया है. लोकुहेटिगे को आईसीसी आचार संहिता तोड़ने का दोषी पाया गया है. बता दें कि लोकुहेटिगे पर आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी संस्था के अंतर्गत नवंबर 2019 में संयुक्त अरब अमीरात में 2017 में हुए टी20 टूर्नमेंट के दौरान मैच फिक्सिंग में शामिल होने का आरोप लगा था. श्रीलंकाई क्रिकेटर को आचार संहिता के अनुच्छेद 2.1.1, अनुच्छेद 2.1.4 और अनुच्छेद 2.4.4 के तहत दोषी पाया है. श्रीलंका के लिए दिलहारा ने 9 वनडे और 2 T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, उन्होंने भारत के खिलाफ मैच खेलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लोकुहेटिगे पर यह प्रतिबंध तीन अप्रैल 2019 से लगाया गया जब उन्हें अस्थायी रूप से प्रतिबंधित किया गया था. ICC की इंटीग्रिटी इकाई के महाप्रबंधक एलेक्स मार्शल ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व करने वाले दिलहारा ने कई भ्रष्टाचार रोधी शिक्षा सत्रों में हिस्सा लिया है और वह समझ गये होंगे कि उन्होंने संहिता का उल्लघंन किया है. इसके अनुसार, ‘‘उनके जुर्माने की गंभीरता से उनके अपराध और बार बार सहयोग करने से इनकार से पता चलता है और अगर कोई भी किसी भी तरह के भ्रष्टाचार में शामिल होने पर विचार कर रहा है तो इसे उसके लिये सबक की तरह काम करना चाहिए.
श्रीलंका के लिये नौ वनडे और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के बाद सितंबर 2016 में इस 40 साल के खिलाड़ी ने संन्यास ले लिया था, इस साल जनवरी में एक स्वतंत्र पंचाट की सुनवाई के बाद उन्हें आईसीसी भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तीन उल्लघंन का दोषी पाया गया था.
IPL 2021: चहल ने पहली बार इस सीजन में लिए विकेट, देखकर इमोशनल हुईं वाइफ धनश्री वर्मा..देखें Photo
उन्हें नवंबर 2019 में आईसीसी भ्रष्टाचार रोधी संहिता के अंतर्गत 2017 में संयुक्त अरब अमीरात में एक टी20 टूर्नामेंट के दौरान मैच फिक्सिंग में संलिप्तता के लिये आरोपित किया गया था जिसमें श्रीलंकाई टीम ने हिस्सा लिया था. उन्हें संहिता के अनुच्छेद 2.1.1, 2.1.4 और 2.4.4 का दोषी पाया गया था.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं