विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2013

टेस्ट के दौरान धोनी का अधिक दबदबा देखने को मिला : गावस्कर

टेस्ट के दौरान धोनी का अधिक दबदबा देखने को मिला : गावस्कर
पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का अधिक दबदबा देखने को मिला।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चेन्नई: पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का अधिक दबदबा देखने को मिला। उन्होंने साथ ही कहा कि बोर्ड और चयनकर्ताओं ने उन पर जो विश्वास दिखाया है, उससे उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।

गावस्कर ने कहा, अगर कप्तान पर बोर्ड और चयनकर्ताओं का भरोसा हो तो इससे उसे मैदान पर अपनी रणनीति लागू करने में आत्मविश्वास मिलता है। यह काफी फायदेमंद होता है। अब वह इतना अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, यह उसे और अधिक आत्मविश्वास देगा। धोनी ने दोहरा शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में यहां भारत की आठ विकेट की आसान जीत में अहम भूमिका निभाई।

गावस्कर ने एनडीटीवी से कहा, वह इंग्लैंड सीरीज के मुकाबले थोड़ा बदल गया है। वह अब अधिक दबदबे वाला है। इंग्लैंड सीरीज के अंतिम पड़ाव पर नागपुर में वह अधिक दबदबा दिखाने का प्रयास कर रहा था, उसने खिलाड़ियों के प्रयासों में कमी पर असंतोष जताया और हमने चेन्नई में भी यह देखा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महेन्द्र सिंह धोनी, सुनील गावस्कर, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, MS Dhoni, Sunil Gavaskar, India Vs Australia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com