पिछले मैच में रोमांचक जीत के बाद अपना अभियान पटरी पर लाने के प्रयासों में जुटी मुंबई इंडियंस की टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बुधवार को पंजाब किंग्स की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा. मुंबई और पंजाब दोनों टीमों के लिए आगे के मैच काफी महत्वपूर्ण है. पांच बार का चैंपियन मुंबई पिछले सत्र में दसवें और आखिरी स्थान पर रहा था और इस बार भी उसकी स्थिति अच्छी नजर नहीं आ रही है. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम के आठ मैचों में आठ अंक है और वह सातवें स्थान पर है. ऐसे में एक हार से टीम के लिए आगे की राह कांटों भरी हो जाएगी.
शिखर धवन की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स की टीम के नौ मैचों में 10 अंक हैं और वह छठे स्थान पर है. वह इस मैच में जीत दर्ज करके प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी संभावनाओं को मजबूत करना चाहेगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मुंबई का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में अंतिम ओवर में मिली जीत से मनोबल बढ़ा होगा. सिंगापुर में जन्मे ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर टिम डेविड ने लगातार तीन छक्के जड़कर मुंबई को जीत दिलाई थी. उनकी 14 गेंदों पर खेली गई नाबाद 45 रन की पारी से राजस्थान रॉयल्स का सात विकेट पर 212 रन का स्कोर भी बौना साबित हो गया.
भारत के टी20 विशेषज्ञ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (55), ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन (44), इशान किशन (28) और तिलक वर्मा (नाबाद 29) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया लेकिन डेविड की पारी का कोई सानी नहीं था जिसमें उन्होंने पांच छक्के और दो चौके लगाए. मुंबई को अपने खिलाड़ियों से पंजाब किंग्स के खिलाफ इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. पंजाब की टीम आक्रामक क्रिकेट खेलती है लेकिन उसके लिए सबसे बड़ी चिंता शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव है.
कप्तान शिखर धवन और कुछ हद तक उनके सलामी जोड़ीदार प्रभसिमरन सिंह को छोड़कर पंजाब के अन्य बल्लेबाज अपेक्षित योगदान देने में नाकाम रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में हालांकि उसके सभी बल्लेबाजों ने योगदान दिया था जो कि टीम के लिए सकारात्मक संकेत है. पंजाब को यदि अपना विजय अभियान जारी रखना है तो धवन और प्रभसिमरन को अच्छी शुरुआत देनी होगी तथा मध्यक्रम में लियाम लिविंगस्टोन, सैम करेन और विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को भी उपयोगी योगदान देना होगा. पंजाब की टीम को हालांकि जोफ्रा आर्चर से सतर्क रहना होगा जिन्होंने पिछले मैच में अपने कोटे के सभी ओवर करके एक विकेट भी लिया था. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अरशद खान और अनुभवी स्पिनर पीयूष चावला से भी मुंबई को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.
मुंबई के लिए हालांकि कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म चिंता का विषय है जो अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. वह पिछले मैच में केवल तीन रन बना पाए थे और इस मैच में बड़ी पारी खेलकर वापसी करने को बेताब होंगे.
टीम इस प्रकार हैं:
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, राहुल चाहर, सैम कुर्रन, ऋषि धवन, नाथन एलिस, गुरनूर बराड़, हरप्रीत बराड़, हरप्रीत सिंह, विद्वाथ कावेरप्पा, लियाम लिविंगस्टोन, मोहित राठी, प्रभसिमरन सिंह, कागिसो रबाडा , भानुका राजपक्षे, एम शाहरुख खान, जितेश शर्मा, शिवम सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, सिकंदर रजा, अथर्व तायडे
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, अरशद खान, जेसन बेहरेनडॉर्फ, डेवाल्ड ब्रेविस, पीयूष चावला, टिम डेविड, राघव गोयल, कैमरन ग्रीन, इशान किशन, डुआन जानसन, क्रिस जॉर्डन, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, रिले मेरेडिथ , शम्स मुलानी, रमनदीप सिंह, संदीप वारियर, ऋतिक शौकीन, ट्रिस्टन स्टब्स, अर्जुन तेंदुलकर, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, सूर्यकुमार यादव
--- ये भी पढ़ें ---
* Video: विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुई ज़ोरदार झड़प, आईपीएल में मचा बवाल
* कोहली-गंभीर' के बीच हुई जोरदार झड़प के बाद BCCI एक्शन में, सुनाई ये सजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं