DC vs KKR: केकेआर (KKR) के खिलाफ पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने कमाल किया और अपनी पारी की पहली 6 गेंद पर 6 चौके जमाकर धमाल मचा दिया. शॉ ने शिवम मावी के एक ओवर में 6 चौके जमाए. आईपीएल (IPL) में ऐसा करने वाले शॉ दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. पृथ्वी से पहले ऐसा कारनामा सिर्फ रहाणे ने किया था. कोलकाता के खिलाफ शॉ ने धमाका किया औऱ केवल 41 गेंद पर 82 रन बनाए जिसमें 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. मैच के बाद शॉ को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. शॉ की आतिशी पारी ने फैन्स और क्रिकेट पंडितों का भी दिल जीत लिया. वहीं, टीवी एक्ट्रेस प्राची सिंह (Prachi Singh) को भी इंप्रेस कर दिया है. प्राची ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पृथ्वी की दो तस्वीर शेयर की है.
IPL 2021: शिवम मावी ने पृथ्वी शॉ से लिया बदला, मैच के बाद मिलते ही गर्दन पकड़ ली...देखें Video
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
एक तस्वीर में एक्ट्रेस ने शॉ के लिए लिखा कि, मैं आपप र गर्व करती हूं.' एक्ट्रेस ने इसके अलावा एक और तस्वीर शेयर की और लिखा, 'इतने सारे अवार्ड रखने के लिए एक नए सूटकेस की जरूरत होगी.' बता दें कि प्राची सिंह (Prachi Singh) शॉ को परफॉर्मेंस को लेकर कई दफा इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर शेयर करती रहतीं हैं.

शॉ ने अपनी धमाकेदार पारी को लेकर कहा, ईमानदार से कहूं तो कुछ भी नहीं सोच रहा था. बस ढीली गेंदों का इंतजार था. हम एक दूसरे के खिलाफ 4 से 5 साल तक खेलते आ रहे हैं. ऐसे में अंदाजा था कि वह गेंद कहां फेंकेगा, मुझे पता था कि वह मेरे लिए कहां गेंदबाजी करेगा. मैं तैयार था (शॉर्ट बॉल के लिए. उन्होंने जो पहली चार-पांच गेंदें फेंकी वे आधी पिच पर थी, मैं शॉर्ट गेंद के लिए तैयार था, लेकिन दुर्भाग्य से उसने वहीं गेंदबाजी नहीं की.
DC vs KKR: पृथ्वी शॉ ने मचाई तबाही, 6 गेंद पर ठोके 6 चौके, गेंदबाज चारों खाने चित..देखें Video
#Shaw pic.twitter.com/EEmBpPPX8Q
— Vishal Bhagat (@VishalSports123) April 29, 2021
जीत के लिये 155 रन से कमोबेश आसान लक्ष्य को दिल्ली ने तीन विकेट खोकर 21 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया । साव ने 41 गेंद में 11 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 82 रन बनाये. उन्होंने शिखर धवन के साथ पहले विकेट के लिये 132 रन की साझेदारी करके दिल्ली की जीत सुनिश्चित की दी थी.
धवन ने उनका बखूबी साथ निभाते हुए 47 गेंद में चार चौकों और एक छक्के की सहायता से 46 रन बनाये. पैट कमिंस ने 14वें ओवर में उन्हें आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा. कमिंस ने ही साव और ऋषभ पंत (16) को भी पवेलियन भेजा.
इससे पहले आंद्रे रसेल के 27 गेंद में नाबाद 45 रन से कोलकाता नाइट राइडर्स ने शीर्ष और मध्यक्रम की नाकामी से उबरकर छह विकेट पर 154 रन बनाये. (इनपुट भाषा से भी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं