DC VS KKR: केकेआर के खिलाफ पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने कमाल किया औऱ 41 गेंद पर 82 रनों की तूफानी पारी खेली, शॉ ने अपनी पारी में 11 चौके और 3 छक्के जमाए. शॉ की तूफानी पारी के दम पर दिल्ली ने केकेआर के आसानी के साथ 7 विकेट से हरा दिया. शॉ को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. शॉ ने पहले ओवर से ही धमाकेदार बल्लेबाजी की, उन्होंने शिवम मावी केएक ओवर में 6 चौके जमाकर इतिहास रचा दिया. शॉ आईपीएल के इतिहास में केवल दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने जिन्होंने एक ओवर में 6 चौके जमाने का कमाल किया. इससे पहले रहाणे ने साल 2012 में आरसीबी के खिलाफ मैच में एक ओवर में 6 चौके लगाए थे. बता दें शिवम मावी शिवम मावी (Shivam Mavi) और पृथ्वी शॉ भले ही इस मैच में एक दूसरे के खिलाफ खेले लेकिन मैदान के बाहर दोनों दोस्त ही है.
DC vs KKR: पृथ्वी शॉ ने मचाई तबाही, 6 गेंद पर ठोके 6 चौके, गेंदबाज चारों खाने चित..देखें Video
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ऐसा ही नजारा मैच के बाद देखने को मिला जब शिवम मावी ने पृथ्वी शॉ से बदला लिया. दरअसल मैच खत्म होने के बाद शॉ ने शिवम मावी से मुलाकात की. जब मावी ने शॉ को देखा तो उन्होंने उसे गले से लगाया और साथ ही मजाक में पृथ्वी शॉ के गर्दन को पकड़कर मजे लिए. सोशल मीडिया पर आईपीएल ऑफिशियल ट्विटर पर इसका वीडियो भी शेयर किया है. सोशल मीडिया पर मावी और पृथ्वी शॉ का मजाकिया अंदाज लोगों को खूब पंसद आ रहा है.
Once the match is completed, friendship takes over. The beauty of #VIVOIPL@PrithviShaw | @ShivamMavi23 https://t.co/GDR4bTRtlQ #DCvKKR pic.twitter.com/CW6mRYF8hs
— IndianPremierLeague (@IPL) April 29, 2021
पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) आईपीएल के इतिहास में इकलौते ऐसे बल्लेबाज भी बन गए हैं जिन्होंने पहले ओवर में 6 चौके लगााने का रिकॉर्ड बनाया है. इससे पहले ऐसा रिकॉर्ड आईपीएल में कभी नहीं बना था. शॉ ने इस मैच में 18 गेंद पर अर्धशतक जमाया जो इस सीजन में सबसे तेज अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड है.
शॉ ने दीपक हुड्डा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. हुड्डा ने 20 गेंद पर इस सीजन में पचासा जमाया है. पृथ्वी शॉ 18 गेंद पर आईपीएल में अर्धशतक जमाने के बाद 82 रन बनाकर आउट हुए. पृथ्वी शॉ का यह आईपीएल करियर में 9वां अर्धशतक था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं