David Warner on Mohammed Siraj: आरसीबी (RCB) के खिलाफ शानदार जीत मिलने पर डेविड वॉर्नर ने कहा कि, इस मैच से पहले हमने मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) की धुनाई करने का खास प्लान बनाया था जिसमें हम सफल रहे और हमें इसका फायदा मिला. वॉर्नर ने मैच के बाद बताया कि, कैसे रणनीति के तहत हमने सिराज के खिलाफ जाने का फैसला किया था. दिल्ली के कप्तान ने कहा कि, 'अद्भुत ! मुझे लगा कि यह पार स्कोर है, गेंद स्किड हो रही थी, लेकिन जिस तरह से हम फिल सॉल्ट ने पारी खेली, उसने मैच को पलट दिया'.
वॉर्नर ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, 'हमारा इरादा सिराज पर अटैक करने का था, उसने पूरी सीजन में अच्छी गेंदबाजी की है, हम उनके खिलाफ बोल्ड और एलबीडब्ल्यू (LBW) हो चुके हैं इसलिए हम उसकी लेंथ को खराब करना चाह रहे थे, जिसमें हम सफल रहे'. बता दें कि इस सीजन सिराज ने गजब की गेंदबाजी की और कुल 15 विकेट चटका चुके हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
वॉर्नर ने भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की भी तारीफ की, वॉर्नर ने कहा, 'गेंदबाजों ने जिस तरह से गेंदबाजी की, उसका श्रेय ईशांत को जाता है, उसने अपने नेतृ्तव में इन गेंदबाजों को अच्छा करने के लिए प्रभावित किया. हम सही समय पर सही संतुलन पा रहे हैं.. अब हम चेन्नई जा रहा हैं और वहां अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे, पता है वहां भी अपने 100 फीसदी से ज्यादा अच्छा परफॉर्मेंस करना होगा.'
बता दें कि प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 8 अंक के साथ 9वें नबंर पर है. दिल्ली के लिए हर मैच जीतना जरूरी है जिससे वह प्लेऑफ में जाने की अपनी रेस को बनाए रखे.
--- ये भी पढ़ें ---
* "मुझ पर लगा जुर्माना उचित नहीं', रिपोर्ट के अनुसार विराट ने झड़प की जानकारी बीसीसीआई को दी
* DC vs RCB: कोहली ने बनाया "विराट रिकॉर्ड", बचपन के दोस्त से चल रही है टक्कर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं