ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला होबार्ट के बेलेरिव ओवल मैदान पर खेला जा रहा है. डेविड वॉर्नर जिन्होंने जनवरी में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान टेस्ट और वनडे फॉर्मेट से संन्यास लिया था, वो इस सीरीज में खेल रहे हैं. संन्यास के ऐलान के बाद वॉर्नर का पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला है. वहीं इस मुकाबले में डेविड वॉर्नर ने मैदान पर कदम रखते ही इतिहास रच दिया है. डेविड वॉर्नर का यह 100वां अतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबला था और ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कम से कम 100 मैच खेले हैं. उनसे पहले कोई भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट ऐसा नहीं कर पाया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
डेविड वॉर्नर दुनिया के तीसरे क्रिकेटर है, जिन्होंने सभी फॉर्मेट में कम से कम 100 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं. उनसे पहले न्यूजीलैंड के रॉस टेलर और भारत के विराट कोहली की ऐसा कर पाए हैं. अपना 100वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे डेविड वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 112 टेस्ट और 161 वनडे खेले हैं. बता दें, न्यूजीलैंड के रॉल टेलर 112 टेस्ट, 236 वनडे और 102 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं. जबकि विराट कोहली ने भारत के लिए अभी तक 113 टेस्ट, 292 वनडे और 117 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श कोविड-19 पॉजिटिव हैं, ऐसे में डेविड वॉर्नर उनकी जगह टॉस के लिए मैदान पर आए थे.
डेविड वॉर्नर अपने 100वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में काफी आक्रमक बल्लेबाजी करते नजर आए. उन्होंने 36 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के के दम पर 194.44 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 70 रन बनाए. बता दें, टी20 सीरीज की शुरुआत से पहले वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज हुई थी, जो 1-1 से बराबरी पर छूटी थी. इसके बाद दोनों देश तीन वनडे मैचों की सीरीज में एक दूसरे के आमने-सामने आए थे, जिसमें मेजबान टीम ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया था.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: विराट कोहली नहीं बल्कि इस कारण से हो रही है टीम इंडिया के ऐलान में देरी
यह भी पढ़ें: "मिलने तो आज तक नहीं दिया..." मोहम्मद शमी ने बेटी ने नहीं मिल पाने को लेकर बयां किया अपना दर्द
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं