भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी बेटी आयरा के साथ रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है. मोहमम्द शमी की बेटी हसीन जहां के साथ रहती है. मोहम्मद शमी ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान खुलासा किया कि वह अपने बेटी आयरा को बहुत मिस करते हैं और कभी-कभार ही उससे बात करते हैं. क्रिकेटर ने खुलासा किया कि हसीन जहां आयरा को अक्सर उससे बात करने की अनुमति नहीं देती है, साथ ही यह भी कहा कि उसे आयरा से व्यक्तिगत रूप से मिलने का मौका नहीं मिलता है क्योंकि वह और उसकी पत्नी के बीच बातचीत नहीं होती है. बता दें कि शमी ने 2014 में हसीन जहां से शादी की थी, जबकि आयरा का जन्म 2015 में हुआ था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मोहम्मद शमी ने न्यजू 18 के साथ बातचीत के दौरान कहा,"कौन नहीं चाहेगा, मुझे एक भी इंसान बता दीजिए जो अपने बच्चे को अपनी फैमली को मिस नहीं करता. वो अलग बात है कि हां स्थितियां कैसी है आपकी कंडिशन क्या हैं...आप नहीं चाहते ना सामने वाला नहीं करने देता वो चीज एक अलग है, लेकिन जहां तक मिस करने का सवाल है..अपने ब्लड को तो कोई नहीं छोड़ सकता..."
वहीं जब उनसे पूछा गया कि आप बात करते हैं अपनी बेटी से तो इसके जवाब में उन्होंने कहा,"बीच-बीच में होती है बात...जितना संभव होता है...जितना करने देती है वो उतना हो जाता है अन्यथा मिलने तो आज तक नहीं दिया..." मोहम्मद शमी ने आगे कहा," बस यार मैं एक ही चीज कोशिश करता हूं कि उसकी लाइफ अच्छी रहे, उसकी हेल्थ अच्छी रहे, उसकी शिक्षा अच्छी रहे...इससे मतलब नहीं रखता कि हमारा क्या चल रहा है क्या नहीं चल रहा है...बस उस पर लोड नहीं आना चाहिए...मैं एक ही चीज कोशिश करता हूं कि उसका हेल्थ, उसकी शिक्षा उसकी लाइफ बहुच अच्छी जाए..."
बता दें, मोहम्मद शमी वनडे विश्व कप के बाद से एक्शन से दूर हैं. उन्होंने पहले ऑस्ट्रेलिया और उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज मिस की. इसके अलावा वो अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भी नहीं दिखे. इतना ही नहीं मोहम्मद शमी इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मैचों से भी बाहर रहे. इसके अलावा सीरीज के बाकी के तीनों मैचों के लिए उनकी उपलब्धता को लेकर संदेह है. मोहम्मद शमी को लेकर पीटीआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है,"फिलहाल इसकी बहुत कम या कोई संभावना नहीं है कि मोहम्मद शमी (जो टखने के इलाज के लिए यूके में हैं) सीरीज के बाकी मैचों के लिए फिट होंगे."
यह भी पढ़ें: U19 World Cup: भारत का फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगा सामना, इस दिन खेला जाएगा मुकाबला
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: विराट कोहली नहीं बल्कि इस कारण से हो रही है टीम इंडिया के ऐलान में देरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं