- डेल स्टेन ने बताया किस बल्लेबाज के खिलाफ खौंफ लगता
- स्टेन ने फैन के सवाल का दिया जवाब
- स्टेन ने केएल राहुल को माना खतरनाक बल्लेबाज
साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज रहे डेल स्टेन (Dale Steyn) ने सोशल मीडिया पर एक ऐसे बल्लेबाज के नाम का खुलासा किया है जिसके खिलाफ गेंदबाजी करने में उन्हें परेशानी होती. स्टेन ने उस बल्लेबाज के नाम का खुलासा सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ सवाल-जवाब सेशन में दिए हैं. एक फैन ने स्टेन से पूछा कि, आज यदि आप खेल रहे होते तो किस बल्लेबाज के खिलाफ आपको ज्यादा परेशानी होती, इसपर दिग्गज ने केवल नाम लिखकर बल्लेबाज के नाम का खुलासा किया. डेल स्टेन ने भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) को खतरनाक बल्लेबाज बताया जिसके खिलाफ उन्हें गेंदबाजी करने में परेशानी आती.
ICC T20 Ranking: पाकिस्तान के दो बल्लेबाजों से पिछड़ गए विराट कोहली, पहुंचे इस नंबर पर, देखें टॉप 10
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि हाल के समय में केएल राहुल भारत के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. कोहली और रोहित शर्मा के बाद केएल राहुल वर्तमान समय में भारतीय बल्लेबाजी क्रम की रीढ़ की हड्डी बन चुके हैं.
KL
— Dale Steyn (@DaleSteyn62) November 9, 2021
टी-20 वर्ल्ड कप में भी राहुल ने 3 अर्धशतक जमाए. सबसे खास बात ये है कि राहुल अपनी बल्लेबाजी के दौरान कई तरह से शॉट मारते हैं जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान भी राहुल ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान कुछ ऐसे शॉट्स मारे जिसे देखकर गेंदबाज के भी होश उड़ गए.
ENG vs NZ सेमीफाइनल मैच में कुमार धर्मसेना करेंगे अंपायरिंग, तो फैन्स ने लिए मजे, बना डाले Memes
केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान शिखर धवन के चोटिल होने के बाद 2019 आईसीसी वर्ल्ड कप में खेले और भारत के हालिया टी 20 विश्व कप अभियान का भी हिस्सा रहे. कई दिग्गज क्रिकेटरों ने केएल राहुल को भविष्य का महान बल्लेबाज करार दे दिया है. अब राहुल टी-20 क्रिकेट में उपकप्तान भी बनाए गए हैं. अब भारतीय टीम का जलवा न्यूजीलैंड के खिलाफ होम सीरीज में देखने को मिलेगा. भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच पहला टी-20 मैच 17 नवंबर को खेला जा रहा है.
VIDEO:T20 World Cup: कहां चूका भारत और टीम इंडिया क्या लेगी सबक?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं