विज्ञापन

55 हजार रुपये में 500 ग्राम, इस गधी के दूध से बनाता है दुनिया का सबसे महंगा चीज़, बनाने में लग जाते हैं महीने

Most Expensive Cheese Name: आप लोगों ने इसके तरह-तरह के नाम जैसे चेद्दार, मोज़रेला, क्रीम और पारमेसन चीज़ के बारे में तो सुना ही होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं, दुनिया की सबसे महंगी चीज़ कौन सी हैं. आइए जानते हैं.

55 हजार रुपये में 500 ग्राम, इस गधी के दूध से बनाता है दुनिया का सबसे महंगा चीज़, बनाने में लग जाते हैं महीने
Why Is Donkey Cheese the Most Expensive?

Most Expensive Cheese Name: कई लोगों को मसाले वाला खाना पसंद आता है, तो कुछ ऐसे हैं जो चीज़ के दीवाने होते हैं. पास्ता हो या पिज्जा जब तक यह सभी चीजें चीज़ से लोडेड न हो तब तक खाने का मजा नहीं आता. यह सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं, बल्कि मूड को भी ठीक रखने में मदद करती है. आप लोगों ने इसके तरह-तरह के नाम जैसे चेद्दार, मोज़रेला, क्रीम और पारमेसन चीज़ के बारे में तो सुना ही होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं, दुनिया की सबसे महंगी चीज़ कौन सी हैं. आइए जानते हैं.

पुले चीज़ क्यों है महंगा?

पुले चीज़ को दुनिया की सबसे महंगी चीज माना जाता है, ऐसा इसलिए क्योंकि इसे गधे के दूध से बनाया जाता है. चलिए जानते हैं इसकी खासियत क्या है?

Latest and Breaking News on NDTV

क्यों है इतना महंगा?

पुले चीज़ इसलिए महंगी है क्योंकि इसे दुनिया की सिर्फ एक जगह जसाविका स्पेशल नेचर रिजर्व में दुर्लभ बाल्कन गधी के दूध से बनाया जाता है. वहीं, अगर बात करें इसकी कीमत कि, तो वह लगभग $600 प्रति पाउंड तक जाती है. यही भारतीय रुपये के हिसासब से तकरीबन 55,000 रुपये.  

दूध उत्पादन और निर्माण की प्रक्रिया क्या है?

इस महंगी चीज़ को तैयार करने के लिए किया जाने वाला प्रोसेस कई महीनों तक चलता है. अगर आप 1 किलो चीज़ बना रहे हैं, तो इसमें 6.5 गैलन से ज्यादा दूध का इस्तेमाल किया जाता है. इतना ही नहीं इस चीज़ को बनाने के लिए 60% गढ़ी का दूध और 40% बकरी के दूध का इस्तेमाल किया जाता है.

अगर आपको अलग-अलग चीजें ट्राई करना पसंद हैं और आप सच में चीज़ के दीवाने हैं, तो इस चीज़ को एक बार ज़रूर ट्राई करें.  

Latest and Breaking News on NDTV

इसे भी पढ़ें: सांस के साथ फेफड़ों तक चली गई नोज़ पिन, एक्स-रे देख डॉक्टर के उड़े होश, मसां-मसां बची जान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Top 10 Most Expensive Cheese, Most Expensive Cheese In India, Most Expensive Cheese Donkey, Pule Cheese Price In India, Pule Cheese Price Per Pound
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com