Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad LIVE Score, IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 63वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से मात दी. जीत के साथ ही हैदराबाद ने प्लेऑफ का टिकट तो हासिल किया ही, साथ ही नॉकआउट के लिए गुजरात की बर्थ भी कंफर्म हुई. गुजरात और हैदराबाद के अब 16-16 अंक हैं और प्लेऑफ की रेस में मौजूद पांच टीमों में से अब सिर्फ राजस्थान ही इतने अंकों तक पहुंच सकती है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 13 मुकाबलों में 9 जीत के साथ पहले ही प्लेऑफ में प्रवेश कर चुकी थी, जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस ने भी शीर्ष-4 में अपनी जगह बना ली है. वहीं इस मैच में इस सीजन में पहली बार महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में नजर आए. (स्कोरकार्ड)
एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट खोकर 180 रन बनाए. इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 19 ओवरों में जीत दर्ज कर ली. टीम ने महज 18 के स्कोर पर ट्रेविस हेड (6) का विकेट गंवा दिया था, लेकिन इसके बाद अभिषेक शर्मा ने ईशान किशन के साथ 31 गेंदों में 38 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 56 के स्कोर तक पहुंचाया. अभिषेक 21 गेंदों में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उनकी इस पारी में 4 बाउंड्री शामिल रहीं. यहां से हेनरिक क्लासेन ने ईशान किशन के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 75 रन जोड़कर टीम को जीत की पटरी पर ला दिया.
क्लासेन 26 गेंदो में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 47 रन बनाकर आउट हुए. आखिरी में ईशान किशन ने मोर्चा संभाला. किशन 47 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 70 रन की पारी खेलकर आउट हुए, जब तक ईशान का विकेट गिरा, तब तक टीम जीत की दहलीज तक पहुंच गई थी.
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 48 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (15) ने कार्तिक शर्मा (32) के साथ तीसरे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी की. सीएसके ने 100 के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा दिए थे, जहां से देवाल्ड ब्रेविस ने शिवम दुबे के साथ पांचवें विकेट के लिए 38 गेंदों में 59 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचाया. ब्रेविस 27 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शिवम दुबे ने 26 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. हैदराबाद के लिए पैट कमिंस ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। साकिब हुसैन ने 2 विकेट निकाले.
इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी थी दोनों टीमें
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और स्पेंसर जॉनसन.
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और प्रफुल हिंगे.
Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad LIVE Score, CSK vs SRH IPL 2026 Cricket Match Live Updates
CSK vs SRH Live Score: 24 में चाहिए 38
सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 38 रन चाहिए 24 गेंदों में. यह मैच हैदराबाद का है. हैदराबाद की जीत से गुजरात और हैदराबाद को प्लेऑफ का टिकट मिल जाएगा. चेन्नई पर प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा है.
CSK vs SRH Live Score: क्लासेन स्टंप, संजू की बिजली सी फूर्ती
नूर अहमद की गेंद पर हेनरिक क्लासेन स्टंप आउट हुए. क्लासेन ने जाने से पहले संजू सैमसन को कुछ बोला है. पक्का कोई दोस्ताना बातचीत नहीं थी. क्लासेन ने जाते समय मुड़कर भी कुछ बातें कीं. हालांकि, सैमसन का काम बहुत अच्छा था. नूर ने अपना एंगल बदला - ओवर द विकेट जाकर गुगली डाली, क्लासेन लेग-साइड पर रहे. क्लासेन इन साइट आउट के लिए गए. बॉल स्पिन हुई और उन्हें बीट किया. इस दौरान उनका पैर ऊपर उठ गया. सैमसन ने बहुत तेज़ी से गेंद लपकी और बिजली की रफ्तार से स्टंप किया. लगभग धोनी की तरह.
CSK vs SRH Live Score: 42 में चाहिए 67
हेनरिक क्लासेन को जीवनदान देना और ऐसे मुकाबले में हमेशा परेशान करने वाला है. 10.1 ओवर में स्पेंसर जॉनसन ने कैच टपकाया था और यह चेन्नई को भारी पड़ रहा है. हैदराबाद अब जीत की ओर बढ़ रही है. यहां पर विकेट लेकर ही चेन्नई वापसी कर पाएगी. नहीं तो यह मैच चेन्नई का है. जरूरी रन रेट 10 से नीचे का है और मौजूदा रन रेट 8 से अधिक है. हैदराबाद ने पिछले 5 ओवरों में 58 रन बनाए हैं.
CSK vs SRH Live Score: 60 में चाहिए 100
सनराइजर्स हैदराबाद को आखिरी के 10 ओवरों में जीत के लिए 100 रन चाहिए. जरूरी रन रेट 10.60 का है जबकि मौजूदा रन रेट 7.50 का है. क्लासेन और ईशान किशन की जोड़ी पर जिम्मा है कि वह हैदराबाद को प्लेऑल का टिकट दिलाएं. पिछले ओवर से 11 रन आए हैं. पिच आसान नहीं है और हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज भी संघर्ष करती दिख रही
CSK vs SRH Live Score: अभिषेक शर्मा आउट
हैदराबाद को दूसरा झटका लगा. अभिषेक शर्मा आउट हुए. स्पेंसर जॉनसन ने कैच किया. लेफ्ट-हैंड बैट्समैन की वजह से उन्हें रोका गया लेकिन उन्होंने ब्रेकथ्रू दिलाने में ज़्यादा देर नहीं लगाई. उन्होंने अपना टिपिकल हैंड ऑन फेस सेलिब्रेशन किया. लेग की तरफ गई, टर्न भी हुई और अभिषेक स्लॉग स्वीप खेलने के लिए बैठे. गेंद डीप बैकवर्ड स्क्वायर की तरफ गई और जॉनसन ने उसे पकड़ा. अभिषेक शर्मा आज रंग में नहीं दिखे. प्लेऑफ में जाने के लिए हैदराबाद को हर हाल में जीत चाहिए होगी.
CSK vs SRH Live Score: पावरप्ले पूरा
पावरप्ले पूरा हुआ. अभिषेक शर्मा - ईशान किशन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज क्रीज पर हैं फिर भी सनराइजर्स हैदराबाद ने 45 रन बटोरे हैं. पिछले ओवर की पांचवीं गेंद पर ईशान किशन ने छक्का लगाया. चेन्नई ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है. उसके गेंदबाज आगे भी अपना कंट्रोल रखना चाहेंगे. जबकि हैदराबाद को यहां पर रनों की गति को बढ़ाना होगा.
CSK vs SRH Live Score: ट्रेविस हेड आउट
ट्रेविस हेड आउट हुए. मुकेश चौधरी ने शिकार किया.चेपॉक में सीटियां बजने लगीं हैं. ऑफ स्टंप के पास एक छोटी और तेज गेंद, ट्रेविस हेड ने गेंद की गति के कारण जल्दबाजी की. वह पुल करने गए, इस दौरान उनका शेप बिगड़ गया. सही कनेक्शन नहीं हुआ. आज रात उन्होंने अपना विकेट बहुत जल्दी गंवा दिया है. CSK को ठीक वैसी ही शुरुआत की तलाश थी. ट्रेविस हेड ने कैच और बोल्ड किया.
CSK vs SRH Live Score: हैदराबाद ने शुरू किया पीछा
सनराइजर्स हैदराबाद ने रन चेज शुरू कर दिया है. क्रीज पर ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी मौजूद है. चेन्नई के लिए मुकेश चौधरी गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे.
CSK vs SRH Live Score: हैदराबाद को 181 का टारगेट
चेन्नई ने हैदराबाद को जीत के लिए 181 रन का टारगेट दिया है. टीम को संजू सैसमन और ऋतुराज गायकवाड़ की जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 2.3 ओवरों में 31 रन की साझेदारी की. संजू 13 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद उर्विल पटेल (13) ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ दूसरे विकेट के लिए 17 रन की साझेदारी की. गायकवाड़ ने कार्तिक शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 31 गेंदों में 42 रन जुटाकर टीम को 90 के स्कोर तक पहुंचाया.
कार्तिक 19 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में 2 छक्के और 3 चौके शामिल रहे. टीम को गायकवाड़ के रूप में चौथा झटका लगा, जिन्होंने 21 गेंदों में 15 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स ने 100 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट खो दिया था. यहां से देवाल्ड ब्रेविस ने शिवम दुबे के साथ 38 गेंदों में 59 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.
ब्रेविस ने 27 गेंदों में 4 छक्कों और 2 चौकों के साथ 44 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 23 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 26 रन की पारी खेली. विपक्षी खेमे से कप्तान पैट कमिंस ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि साकिब हुसैन ने 2 विकेट निकाले. प्रफुल हिंगे और ईशान मलिंगा ने 1-1 विकेट निकाला.
CSK vs SRH Live Score: शिवम दुबे बोल्ड हुए
पारी की आखिरी गेंद पर प्रशांत वीर आउट हुए. प्रफुल हिंगे की शॉर्ट बॉल. प्रशांत वीर पुल करने गए थे. प्रफुल आखिली पलों में लड़खड़ा गए थे, लेकिन उन्होंने तुरंत कमिंस की तरफ गेंद उड़ा दी. जिन्होंने आकर उसे कैच कर लिया. प्रफुल बॉल पर कंट्रोल में थे और इसे कैच एंड बोल्ड माना जाएगा. प्रशांत 11 रन बनाकर आउट हुए. इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स की पारी का अंत हुआ.
CSK vs SRH Live Score: शिवम दुबे बोल्ड हुए
अब साकिब हुसैन ने विकेट निकाला. शिवम दुबे बोल्ड हुए. एक बार फिर आखिरी के ओवरों में चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी लड़खड़ाती हुई. साकिब हुसैन ने आज अपनी धीमी गेंदों से शानदार प्रदर्शन किया है. खासकर उनकी ऑफ-कटर्स. इसी तरह उन्होंने उर्विल पटेल को आउट किया था. शिवम दुबे ने इसे लेग-साइड की तरफ खींचने की कोशिश की, जल्दी स्विंग किया, और पूरी तरह से चूक गए. हालांकि, उन्हें बेहतर स्ट्राइक रेट से खेलना चाहिए था. शिवम दुबे ने 23 गेंदों में 26 रन बनाए. पारी के दौरान 3 चौके और एक छक्का लगाया.
CSK vs SRH Live Score: डेवाल्ड ब्रेविस बोल्ड
ईशान मलिंगा ने विकेट निकाला. डेवाल्ड ब्रेविस आउट हुए. ईशान मलिंगा की लेंथ गेंद. ब्रेविस ने लाइन के पार मारने की कोशिश की, लेकिन पेस की वजह से बीट हो गए और उनके स्टंप बिखर गए. डेवाल्ड ब्रेविस की शानदार पारी का अंत हुआ. अर्द्धशतक से चूक गए. 27 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए. पारी के दौरान दो चौके और चार छक्के लगाए.
CSK vs SRH Live Score: अब 4 ओवर बाकी
अब 4 ओवरों का खेल बाकी है. चेन्नई अगर इसी तरह से खेलती रही तो वह 180 के आस-पास जा सकती है. चेन्नई को अब बड़े ओवर चाहिए. पिछले ओवर से 12 रन आए हैं. हैदराबाद के गेंदबाद कसी हुई गेंदाबाजी कर रहे हैं. इस बीच पैट कमिंस के ओवर पूरे हुए. उन्होंने 4 ओवर में 28 रन दिए हैं और 3 विकेट निकाले हैं. पिछले ओवक में ब्रेविस ने एक छक्का और एक चौका लगाया.
16.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 144/4
CSK vs SRH Live Score: ब्रेविस का प्रहार जारी
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेवाल्ड ब्रेविस प्रहार कर रहे हैं. दूसरे छोर पर शिवम दुबे हैं, जो संयत से खेल रहे हैं. ब्रेविस ने पिछले ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाया. इस ओवर से 18 रन आए. जबकि इससे पहले ओवर में सिर्फ 4 रन आए थे. चेन्नई को ना सिर्फ यहां पर साझेदारी की जरूरत है बल्कि किसी बल्लेबाज को तेजी से रन मारने होंगे.
14.00 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 122/4
CSK vs SRH Live Score: ऋतुराज गायकवाड़ आउट
चेन्नई सुपर किंग्स को लगा चौथा झटका. ऋतुराज गायकवाड़ आउट हुए. ईशान मलिंगा ने कैच किया. एक कप्तान ने विरोी टीम के कप्तान का शिकार किया. मिडिल स्टंप की लाइन में शॉर्ट गेंद. गायकवाड़ पुल के लिए गए, लेकिन कनेक्शन बिल्कुल भी नहीं हुआ और गेंद डीप मिड-विकेट पर मलिंगा के हाथों में गई. गायकवाड़ की शांत पारी का अंत, जो एक छोर से टीम को संभालना चाहते थे. गायकवाड़ को यकीन नहीं हुआ, वापस जाने को तैयार नहीं. गायकवाड़ 21 गेंदों में सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हुए.
11.3 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 100/4
CSK vs SRH Live Score: चेन्नई को तीसरा झटका
चेन्नई को तीसरा झटका लगा. कार्तिक शर्मा पवेलियन लौटे. एक बार फिर बड़ा शॉर्ट खेलने गए थे. पैट कमिंस का शिकार. नीतीश रेड्डी ने कैच लपका. यह एक अहम विकेट है. 117 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से शॉर्ट गेंद. कार्तिक को लॉन्ग बाउंड्री की बाउंड्री हिट करने के लिए ललचाया. कार्तिक जाल में फंसे. कनेक्शन सही नहीं हुआ और गेंद सीधे स्वीपर कवर पर खड़े खिलाड़ी के पास गई. कमिंस की स्मार्ट बॉलिंग. कार्तिक शर्मा 19 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हुए.
9.4 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 90/3
CSK vs SRH Live Score: चेन्नई 100 के करीब
चेन्नई का स्कोर 100 के करीब है. कार्तिक शर्मा खतरनाक दिख रहे हैं. वह 200 की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं. पिछले ओवर से 10 रन आए हैं. दूसरे छोर पर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ हैं, जो कछुआ चाल से चल रहे हैं. धोनी आज मैदान पर आए हैं, लेकिन एक बार भी कैमरे पर कैद नहीं हुए हैं अभी तक.
9.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 89/2
CSK vs SRH Live Score: पावरप्ले पूरा
चलिए पावरप्ले पूरा हुआ. चेन्नई सुपर किंग्स ने 57 रन बनाए हैं. गायकवाड़ और कार्तिक की जोड़ी पर टीम को मजबूत स्थिति में लेकर जाने की होगी. चेन्नई संजू और उर्विल के विकेट गंवा चुकी है. अगर आज हैदराबाद जीत जाती है तो गुजरात और हैदराबाद दोनों को प्लेऑफ का टिकट मिल जाएगा.
6.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 57/2
CSK vs SRH Live Score: उर्विल पटेल बोल्ड
अब उर्विल पटेल को जाना होगा. साकिब हुसैन ने उन्हें बोल्ड किया. एक और धीमी गेंद और साकिब हुसैन ने इनफॉर्म उर्विल पटेल को आउट किया. ऑफ कटर थी, गेंद ग्रिप हुई. अंडर एज लगा. उर्विल पुल के लिए गए, लेकिन शॉर्ट जल्दी खेल गए. चेन्नई पावरप्ले में मुश्किल में है. उर्विल 8 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए.
4.3 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 48/2
CSK vs SRH Live Score: संजू सैमसन आउट
चलिए संजू सैमसन को जाना होगा. पैट कमिंस ने उन्हें अपना शिकार बनाया. कमिंस ने ओपनिंग साझेदारी तोड़ी. सैमसन खतरनाक लग रहे थे. ऑफ स्टंप के बाहर की लेंथ बॉल. सैमसन खड़े-खड़े खेल गए. बाहरी किनारा लगा और गेंद विकेटकीपर के हाथों में गई. पता नहीं उन्होंने रिव्यू क्यों लिया. अल्ट्राएज में दिखा कि गेंद उनके बल्ले से लगकर गई है. संजू ने 13 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के के दम पर 27 रन बनाए.
2.3 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 31/1
CSK vs SRH Live Score: चेन्नई की बल्लेबाजी शुरू
चेन्नई की बल्लेबाजी शुरू हुई. संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ की सलामी जोड़ी की कोशिश टीम को मजबूत शुरूआत दिलाने पर होगी, जबकि हैदराबाद के लिए नीतीश कुमार रेड्डी गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे.
CSK vs SRH IPL 2026: टॉस के दौरान क्या बोले ऋतुराज
ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस के दौरान कहा,"हम पहले बैटिंग करने की सोच रहे हैं. थोड़ी सूखी पिच लग रही है और हम अच्छा टोटल बनाना चाहते हैं. मुंबई इंडिंयस के खिलाफ पिछले गेम में भी, बैटिंग के लिए विकेट अच्छे नहीं थे. कुछ भी मुश्किल नहीं है और हम इसे सिंपल रखना चाहते हैं. महेंद्र सिंह धोनी अभी भी यहीं हैं लेकिन वह यह गेम खेलने के लिए फिट नहीं हैं."
CSK vs SRH IPL 2026: धोनीं नहीं खेल रहे आज भी
टॉस के दौरान चेन्नई के कप्तान से कमेंटेटर रवि शास्त्री ने सवाल किया कि क्या धोनी आज खेल रहे हैं, इसके जवाब में चेन्नई के कप्तान ने बताया कि धोनी अभी फिट नहीं हैं और वो आज भी नहीं खेल रहे हैं.