भारत दौरे पर आयी दक्षिण अफ्रीका टीम ने कोविड-19 के जांच में सभी सदस्यों के नेगेटिव रहने के बाद मैदान पर अभ्यास शुरू किया जहां तबरेज शम्सी और केशव महाराज की स्पिनरों की जोड़ी गेंद को ‘सही जगह पर टप्पा' दिलाने के लिए पसीना बहाते दिखी. अनुभवी विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक इस सत्र के दौरान टेंट के पास कुर्सी पर बैठकर स्पिनरों की गेंदबाजी देख रहे थे तो वहीं शम्सी और महाराज के बाद हरफनमौला एडेन मार्कराम ने भी जमकर स्पिन गेंदबाजी अभ्यास किया.

यह भी पढ़ें- उमरान मलिक पर शाहीन शाह अफरीदी ने कसा तंज बोले- स्पीड से कुछ नहीं होता
आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के हरफनमौला ड्वेन प्रिटोरियस के साथ यह तिकड़ी भारत के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में अहम भूमिका निभा सकती है. पांच साल के बाद टीम में वापसी कर रहे वेन पार्नेल ने अभ्यास के दौरान लंबा स्पैल डाला जबकि रासी वैन डेर डूसन मुख्य कोच मार्क बाउचर की देखरेख में बल्लेबाजी अभ्यास में प्रभावशाली दिखे. बाउचर इसके बाद मार्क यानसेन को बल्लेबाजी से जुड़े सुझाव देते दिखे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें- "उसे अपनी जगह कमानी होगी", Arjun Tendulkar के लिए मुंबई इंडियंस के कोच ने कही बड़ी बात
दक्षिण अफ्रीका के आईपीएल स्टार डेविड मिलर फिलहाल मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं और जल्द ही टीम के साथ जुड़ जाएंगे. प्रोटियाज (दक्षिण अफ्रीका) दस्ते के सदस्यों ने गुरुवार को आरटी पीसीआर जांच में नेगेटिव आने के बाद यहां के दिल्ली के मैदान में अपने वैकल्पिक अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया. टीम के सहयोगी दल के एक सदस्य ने अभ्यास सत्र से इतर कहा, ‘‘ टीम के सभी सदस्य जांच में नेगेटिव रहे. आईपीएल से जुड़े खिलाड़ियों को कार्यभार प्रबंधन के रूप में श्रृंखला से पहले कुछ दिनों का ब्रेक दिया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं