विज्ञापन

भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना... सारा तेंदुलकर ने भाई अर्जुन को बांधी राखी, वायरल वीडियो

गुरुवार को पूरे भारत में रक्षाबंधन का त्योहार पांरपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस मौके पर घर-घर से भाई-बहनों के प्यार की तस्वीरें सामने आईं

भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना... सारा तेंदुलकर ने भाई अर्जुन को बांधी राखी, वायरल वीडियो
सारा तेंदुलकर का अर्जुन तेंदुलकर को राखी बांधने का पुराना रील वायरल हो रहा है

Cricketers Rakhi: गुरुवार को पूरे भारत में रक्षाबंधन का त्योहार पांरपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस मौके पर घर-घर से भाई-बहनों के प्यार की तस्वीरें सामने आईं. बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी. भाइयों ने उन्हें सुंदर उपहार दिए. कई सेलिब्रिटियों ने राखी की तस्वीरें, वीडियो और रील साझा की है. जिस पर उनके फैंस प्यार लूटा रहे हैं. मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने भाई अर्जुन को राखी बांधी. सारा तेंदुलकर के अर्जुन को राखी बांधने का रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अर्जुन को राखी बांधते समय सारा तेंदुलकर भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना... गीता गुनगुनाती नजर आ रही है. इस गीत के बोल पर उनके कदम भी हल्के-हल्के थिरकते नजर आ रहे हैं. फिर वो मराठी में पैसे को लेकर कुछ मजाक भी करती नजर आ रही है. 

सारा तेंदुलकर का अर्जुन तेंदुलकर को राखी बांधने का रील वायरल हो रहा है. लोग इस पर अलग-अलग तरीके से प्रतिक्रिया दे रहे हैं. अर्जुन-सारा के अलावा भारतीय क्रिकेट के कई सितारों ने राखी पर बहनों के साथ खास तस्वीरें साझा कर अपने इस खूबसूरत रिश्ते की झलकियां दिखाईं. सारा ने अपने इंस्टा पर इस वीडियो को शेयर किया है. हालांकि यह वीडियो पुराना है, उन्होंने इस पुराने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "इस वीडियो का हर साल दोबारा इस्तेमाल किया जाएगा."

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

सचिन तेंदुलकर ने अपनी बड़ी बहन (ताई) के प्रति अपने आदर और स्नेह को इस खास दिन पर जाहिर किया. सचिन ने घरेलू समारोह की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनकी बहन उन्हें राखी बांधती दिख रही हैं. सचिन ने लिखा, 'हैप्पी राखी ताई, हमने कई साल और यादें बांटी हैं. मैं बेहद खुशकिस्मत हूं कि मुझे आपका साथ हमेशा मिला है.'

Latest and Breaking News on NDTV

विराट कोहली ने इस बार का रक्षाबंधन अपनी बहन भावना कोहली ढींगरा के साथ मनाया. इस खास मौके पर भावना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की, जिसमें वे विराट की कलाई पर राखी बांधती हुई नजर आ रही हैं.

वीरेंद्र सहवाग ने भी अपनी बहनों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार बड़ी सादगी और प्यार से मनाया. सहवाग ने इंस्टाग्राम पर राखी बंधवाते हुए एक खूबसूरत तस्वीर साझा की और दिल छू लेने वाला संदेश लिखा, 'कलाई पर धागा, दिल में वादा.

शुभमन गिल की बहन शहनील गिल ने भी राखी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है 

श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर  

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- रुमेश पथिरागे नंबर 4, नीरज चोपड़ा टॉप 5 से बाहर, सबसे ज्यादा 92 मीटर दूर भाला फेंकने वाले जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- कोलंबो टेस्ट पर गौतम गंभीर का आया पहला रिएक्शन, जीता हुआ मैच ड्रॉ होने पर तोड़ी चुप्पी

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स में खिलाड़ियों की सुविधाओं से नाराज बीसीसीआई, भारत की 'B' टीम भेजने का कर रहा विचार

ये भी पढ़ें- वर्ल्ड कप जिताया, एशिया कप दिलाया, फिर भी हटा दिया..कप्तानी जाने बाद छलका सूर्यकुमार यादव का दर्द

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Sachin Ramesh Tendulkar, Rohit Sharma, Yuvraj Singh, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com