टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह मैदान से बाहर बिहार में राजगीर में प्रकृति की खूबसूरत वादियों का मजा ले रहे हैं. अलीगढ़ के क्रिकेटर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर राजगीर ग्लास ब्रिज, जू सफारी और नेचर सफारी का भ्रमण करते हुए कुछ दिलचस्प तस्वीरें शेयर की हैं. शेयर की गई तस्वीरों में रिंकू सिंह प्रकृति के बेहद करीब नजर आ रहे हैं. पोस्ट में पहाड़ों, घने जंगलों और वन्यजीवों की खूबसूरत झलक देखने को मिल रही है.
एक तस्वीर में जंगल के रास्ते पर तेंदुआ दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरी तस्वीर में सड़क पर आराम करती हुई शेर नजर आ रहे हैं. इसके अलावा एक तस्वीर में रिंकू सिंह राजगीर की पहाड़ियों और हरियाली से घिरे मनोरम दृश्य का आनंद लेते दिख रहे हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने आई लव नेचर कैप्शन लिखा है. पोस्ट में जंगल का शांत माहौल, वन्यजीवों की मौजूदगी और पहाड़ों की प्राकृतिक सुंदरता साफ झलकती है.

Photo
तेंदुआ और शेरनियों की तस्वीरें खास तौर पर आकर्षण का केंद्र बनीं, जबकि राजगीर की हरी-भरी वादियां और पहाड़ इस सफर को और यादगार बनाती हैं. रिंकू सिंह की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस उनकी प्रकृति प्रेम वाली इस झलक को काफी पसंद कर रहे हैं.

Photo Credit: Insta/Rinku Singh
अलीगढ़ की पहचान दुनियाभर में बढ़ा रहे रिंकू सिंह
अलीगढ़ से क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेलने वाले एकमात्र क्रिकेटर रिंकू सिंह को उम्मीद है कि वह अपने शहर की पहचान दुनिया भर में बढ़ा सकेंगे. उन्होंने हाल ही में लंदन में ब्रिटेन की एक ‘स्पोर्ट्स मार्केटिंग' एजेंसी के साथ करार भी किया है. ‘ईएमडब्ल्यू ग्लोबल' ने टी20 विश्व कप विजेता बल्लेबाज रिंकू को अपना पहला क्रिकेट खिलाड़ी बनाया है. इसके साथ ही रिंकू ऐसे वैश्विक करार पर हस्ताक्षर करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के इस स्टार ने एजेंसी के मुंबई मुख्यालय के उद्घाटन समारोह में नेट्स पर बल्लेबाजी भी की.

Photo Credit: Insta/Rinku Singh
रिंकू ने पीटीआई से कहा, 'मैं अलीगढ़ का पहला खिलाड़ी हूं जो आईपीएल और भारतीय टीम के लिए खेला है. यह मेरे लिए गर्व की बात है.' उन्होंने कहा, 'अब जब मैं ईएमडब्ल्यू ग्लोबल के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर कदम रख रहा हूं, तो उम्मीद है कि इससे न केवल मुझे, बल्कि उस जगह को भी फायदा होगा, जहां से मैं आता हूं.'
रिंकू ने बताया कि वह ईएमडब्ल्यू के साथ इसलिए जुड़े क्योंकि यह एजेंसी लियोनेल मेसी और नेमार जूनियर जैसे बड़े फुटबॉल सितारों के साथ काम कर चुकी है. साथ ही, यह खिलाड़ियों की असली पहचान बनाए रखने पर जोर देती है. उन्होंने कहा, 'मैं अपनी संघर्ष की कहानी को वैश्विक मंच तक ले जाना चाहता था। मेरी कहानी एक साधारण परिवार से निकलकर आगे बढ़ने की है.'
यह भी पढ़ें- IND vs WI 3rd T20I: भारत-वेस्टइंडीज मैच आज: स्टेडियम में पावर बैंक, बैग और कैमरे ले जाने पर रोक
यह भी पढ़ें- विराट कोहली का नाम लेकर वैभव सूर्यवंशी के लिए भिड़े वीरेंद्र सहवाग, कह दी ये बड़ी बात
यह भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर के बेटे के साथ 'नाइंसाफी'! 50 विकेट लेने के बाद भी अर्जुन को गोवा ने दिखाया बाहर का रास्ता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं